न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कटिहार के 91 स्कूलों में चला सुरक्षित बचपन अभियान

बच्चों को बताए गए कानूनी अधिकार

कटिहार – राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रणवीर सिंह के मार्गदर्शन में जिले के 91 चिन्हित सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गये।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार शिक्षा विभाग एवं तटवासी समाज न्यास की कवच परियोजना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रमों में जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम सह विशेष न्यायालय एससी-एसटी संदीप मिश्रा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश नवम महेंद्र प्रसाद यादव, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सह उत्पाद अधिनियम प्रथम संजय कुमार ,द्वितीय सौरभ सिंह, जिला अपर न्यायाधीश सह विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट जितेंद्र कुमार, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सप्तम सह विशेष न्यायाधीश पॉक्सो द्वितीय प्रदीप कुमार चौधरी, मुंसिफ राहुल दत्ता, रेलवे न्यायाधीश गौरव कुमार, प्रधान दंडाधिकारी किशोर न्याय बोर्ड विशुधा प्रकाश, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सनम हयात, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी आशीष कुमार एवं वेद प्रकाश तिवारी तथा न्यायिक दंडाधिकारी द्वितीय समस रजा सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारियों ने विभिन्न विद्यालयों में बच्चों को जागरूक किया।

कार्यक्रमों में बच्चों को पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह निषेध कानून, बाल श्रम बाल अधिकार एवं लैंगिक अपराधों से सुरक्षा की जानकारी दी गई। साथ ही गुड टच-बैड टच की पहचान,आत्मरक्षा तथा किसी भी प्रकार के शोषण के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, सदस्य अरुण कुमार चौबे, अरुणा मजूमदार एवं रवींद्र कुमार, अमरेश कुमार, श्रम विभाग के अधिकारियों तथा पुलिस प्रतिनिधियों ने भी बच्चों को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। बच्चों को नालसा विधिक सहायता हेल्पलाइन 15100, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 और महिला हेल्पलाइन 181 की जानकारी दी गई। डीएलएसए सचिव कमलेश सिंह देऊं ने शिक्षकों से बच्चों के हितों से जुड़ी किसी भी घटना की तत्काल सूचना प्राधिकार को देने की अपील की।अभियान का उद्देश्य बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक कर बाल शोषण, बाल विवाह एवं बाल श्रम पर रोक लगाना तथा उनके लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है।

Share this news

Leave a Comment