न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश : चक्रवाती तूफान निवार को लेकर खतरा बरकरार, एनडीआरएफ की 20 टीम तैनात

देश/डेस्क

निवार चक्रवाती तूफान की वजह से तीन राज्यो में खतरा अभी भी बरकरार है । चेन्नई सहित कई स्थानों पर भारी बारिश की वजह से जन जीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो चुका है ।मालूम हो कि बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के बाद यह भीषण चक्रवाती तूफान ‘निवार’ में बदल गया है।मालूम हो कि तमिलनाडु और पंदुचेरी के तट से यह चक्रवाती तूफान टकराएगा

मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक तूफान धीरे-धीरे तेज हो रहा है और इसके रात तमिलनाडु और पुडुचेरी के तट पर टकराने की संभावना है। इस दौरान 100-110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी, जो आगे चलकर 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच जाएगी। मौसम विभाग इसपर कड़ी नजर बनाए हुए है। चक्रवात का असर कई इलाकों में देखने को मिल रहा है।

चेन्नई और कांचीपुरम में तेज बारिश  हो रही है और कई इलाकों में जल जमाव हो चुका है। तूफान के मद्देनजर दक्षिण-पश्चिम रेलवे ने दो ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इसके अलावा चेन्नई से आने और जाने वाली 26 उड़ानों को भी रद कर दिया गया है।भारी बारिश के बाद चेन्नई के पूनमल्ली के आसपास के क्षेत्र में भारी जल-जमाव हो गया है।

तूफान की वजह से तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के तंजावुर, तिरुवूर, नागापट्टिनम, कुड्डलोर, चेन्नई, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, मायलादुथिराई, अरियालुर, पेरम्बलुर, कल्लूराची, विल्लुपुरम, तिरुवन्नमलाई के अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी कि गई है।एनडीआरएफ की 20 टीमों को तूफान के मद्देनजर तैनात किया गया है और समुद्र किनारे रह रहे लोगो को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है ताकि खतरे को कम किया जा सके ।

Share this news

Leave a Comment