न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल का सख्त एक्शन: रिश्वत के मामले में सीओ निलंबित, दो पर भी दंड

पटना :राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में कार्य में लापरवाही और नियमों की अनदेखी के मामलों में विभागीय कार्रवाई की गई है।शुक्रवार को मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल द्वारा तीन अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ अलग अलग कारवाई हुई है।

बांका के चांदन के अंचल अधिकारी रविकांत कुमार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किए जाने के मामले में गिरफ्तारी की तिथि से निलंबित किया गया है।

वहीं अररिया के नरपतगंज के राजस्व अधिकारी रामउद्गार चौपाल को नामांतरण वाद संख्या 1693/25-26 को गलत व भ्रामक प्रतिवेदन के आधार पर अस्वीकृत करने के मामले में संचयी प्रभाव के बिना दो वेतनवृद्धि रोकने की सजा दी गई है।

इसी तरह बांका के धोरैया के तत्कालीन राजस्व कर्मचारी जयशंकर प्रसाद, जो वर्तमान में सेवानिवृत्त अंचल अधिकारी हैं, पर नामांतरण रिविजन वाद संख्या 66/99-2000 में पारित आदेश की अनदेखी कर विक्रेता के नाम से जमाबंदी कायम नहीं रहने के बावजूद नामांतरण की अनुशंसा करने का आरोप था। उनके पेंशन में 15 प्रतिशत की कटौती पांच वर्षों तक करने का दंड निर्धारित किया गया है।

Share this news

Leave a Comment