घर की तलाशी लेने पर फ्रिज में छिपा कर रखे विभिन्न ब्रांड के 11.200 लीटर विदेशी शराब के साथ साथ 2.5 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद
किशनगंज /सागर चंद्रा
टाउन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शहर के तांती बस्ती में छापेमारी कर शराब की खेप के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तांती बस्ती निवासी सुनील लाल चौपाल (36) पिता निसाबु लाल के रूप में की गई है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि तांती बस्ती शितला मंदिर के समीप स्थित घर से आरोपी शराब बेच रहा है। पुलिस के शितला मंदिर चौक पहुंचते ही आरोपी भागने लगा। जिसे जवानों ने पीछा कर दबोच लिया।
आरोपी के घर की तलाशी लेने पर फ्रिज में छिपा कर रखे विभिन्न ब्रांड के 11.200 लीटर विदेशी शराब के साथ साथ 2.5 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध टाउन थाने में केस दर्ज कर गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।