न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज:अधिवक्ता ने एम एच आजाद नेशनल डिग्री कॉलेज ठाकुरगंज के पूर्व प्राचार्य पर लगाया मारपीट करने का आरोप, केस दर्ज

किशनगंज /सागर चंद्रा


अधिवक्ता रोशन जमीर और प्रोफेसर साजिद अकरम ने एम एच आजाद नेशनल डिग्री कॉलेज ठाकुरगंज के पूर्व प्राचार्य पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। अधिवक्ता के लिखित शिकायत पर शहर के पहाड़ी चौक निवासी पूर्व प्राचार्य अबरार आलम (55) पिता मोहम्मद अजमल के विरुद्ध टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


वहीं अधिवक्ता रोशन जमीर ने पुलिस को बताया कि गत 15 सितंबर को ठाकुरगंज विधायक सह- अध्यक्ष एंव अनुमंडल पदाधिकारी किशनगंज सह- सचिव तदर्थ समिति एम एच आजाद नेशनल डिग्री कॉलेज ठाकुरगंज की बैठक एसडीएम कार्यालय में की गई थी। इस बैठक में ड्राफ्टिंग के पीड़ित को बुलाया गया था। पूर्व प्रार्चाय अबरार आलम पर कॉलेज के छात्र छात्राओं से अवैध वसूली करने का आरोप लगाया गया था। मामले को लेकर गत 31 अगस्त को ठाकुरगंज कॉलेज प्रांगण में छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रदर्शन के बाद प्रार्चाय को पद से हटाने के लिए ही बैठक आहुत की गई थी।

बैठक समाप्त होने के बाद जब रोशन जमीर अनुमंडल कार्यालय से बाहर निकले। लेकिन पहले से घात लगाए बैठे पूर्व प्रार्चाय अबरार आलम ने अधिवक्ता की पिटाई कर दी। यह देख कर जब प्रोफेसर साजिद अकरम उन्हें बचाने के लिए पहुंचे तो उनकी भी पिटाई कर दी गई। मौके पर पहुंचे कॉलेज के प्रोफेसर मोहम्मद हसीब आलम (वर्तमान प्रार्चाय) प्रोफेसर शाकिर आलम, प्रोफेसर कमालउद्दीन, प्रोफेसर दिलीप यादव और मनसूर आदि ने दोनों की जान बचाई।

घटना के बाद जब साजिद अकरम लहरा चौक जा रहे थे तो रास्ते में घात लगाए बैठे पूर्व प्रार्चाय के पुत्र असद आलम, भोलू आदि ने एक बार फिर उनकी पिटाई कर दी। आसपास के लोगों को जुटता देखकर आरोपी मौके से भाग गया। जाते जाते आरोपियों ने उन्हें हत्या करने की धमकी भी दी। जिससे पीड़ित भयभीत हो गए। लेकिन गुरुवार को वे मामले की शिकायत लेकर पुलिस के समक्ष जा पहुंचे।

Share this news

Leave a Comment