न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज:डायट चकला में ‘टीचिंग एट द राइट लेवल’ प्रशिक्षण संपन्न, सफल शिक्षकों को प्रमाणपत्र किया गया प्रदान


किशनगंज/विजय कुमार साह

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) चकला, किशनगंज में आयोजित चार दिवसीय ‘टीचिंग एट द राइट लेवल’ (TaRL) गैर-आवासीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले जिले के सातों प्रखंडों से आए सभी प्रशिक्षु शिक्षकों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।


कार्यक्रम का आयोजन डायट चकला के प्राचार्य श्री शिशुपाल सिंह के मार्गदर्शन में हुआ। समापन सत्र में समग्र शिक्षा किशनगंज के संभाग प्रभारी श्री मनोज कुमार, डायट चकला के सहायक प्राचार्य श्री विजय कुमार, विभागाध्यक्ष श्री आरिफ हुसैन तथा समग्र शिक्षा किशनगंज के पीबीएल संभाग प्रभारी श्री सत्येंद्र कुमार उपस्थित रहे। अधिकारियों ने प्रशिक्षु शिक्षकों को संबोधित करते हुए बच्चों के शैक्षणिक स्तर में सुधार के लिए इस प्रशिक्षण को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।


प्रशिक्षण को प्रभावी ढंग से संचालित करने में जिला साधन सेवी की टीम से कुमारी निधि, श्री आनंद कुमार रंजन, अंजली आनंद और इन्हेसार राही की मुख्य भूमिका रही। वहीं ‘प्रथम’ संस्था की ओर से डिविजनल रितेश कुमार, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर अफसाना खातून, किशनगंज ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अभिषेक चौधरी, अन्नू कुमारी और शाजिया परवीन ने तकनीकी एवं शैक्षणिक सहयोग प्रदान किया।
चार दिनों तक चले इस गहन प्रशिक्षण में किशनगंज जिले के सभी सातों प्रखंडों से चार-चार प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षक शिक्षकों ने भाग लिया।

जिसमें मुख्य रूप से आई एच रब्बानी, मुकेश कुमार, शमीम अख्तर,शशि कुमार, रंजीत कुमार, साकिब अमीन,शमीमा खातून आदि को प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को बच्चों के वास्तविक सीखने के स्तर का आकलन करने, रोचक गतिविधियों और टीएलएम के माध्यम से बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान को बेहतर बनाने की बारीकियां सिखाई गईं। प्रमाणपत्र प्राप्त करने के बाद सभी शिक्षकों ने संकल्प लिया कि वे विद्यालयों में जाकर इन शिक्षण पद्धतियों को पूरी निष्ठा से लागू करेंगे।

Share this news

Leave a Comment