न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

नीतीश कुमार ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर बिहारवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

पटना: जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर पटना स्थित अपने सरकारी आवास 7, सर्कुलर रोड में देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने बिहारवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।

पूजा-अर्चना के अवसर पर आवास पर कई गणमान्यजन और जदयू नेता मौजूद रहे। विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन सर्राफ और मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी ने भी पूजा में शामिल होकर भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर लोकप्रकाश सिंह समेत कई अन्य नेता और गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। जदयू की ओर से विश्वकर्मा पूजा की तस्वीरें और कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी साझा की गई।

Share this news

Leave a Comment