न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कटिहार:जदयू नेता का निधन,नेताओं ने जताया शोक

मनसाही/कटिहार -प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत के रमैया टोला के रहने वाले जदयू नेता मुन्ना राम (55 ) का निधन हो गया। इस मौके पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बलराम पोद्दार उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट किया।

कहा कि जदयू नेता काफी मिलनसार थे जो भी पार्टी से संबंधित काम दिया जाता था बखूबी निभाते थे उनका निधन हो जाना पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति हैं।

इस अवसर पर चित्तलेश सिन्हा, अभिषेक कुमार,सुधीर प्रभाकर, राजाराम कुंवर, अशोक मंडल,अमर साह,रवि साह,संजय मंडल, उत्तम शर्मा आदि उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Comment