न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

ठनका के चपेट में आने से अधेड़ की मौत, गांव में पसरा मातम

डंडखोरा/कटिहार– वर्षा और आंधी के साथ हुई वज्रपात की चपेट में आने से एक अधेड की मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है।परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार डंडखोरा पंचायत के दुर्गास्थान गांव निवासी मदन लाल ठाकुर (59 ), पिता पंचलाल ठाकुर मंगलवार को दोपहर में गांव से सटे पोखर के पास घास काटने गये थे।

इसी दौरान आंधी के साथ जोरदार बारिश शुरु हो गई और बिजली चमकने लगी।इसी क्रम में वह ठनका के चपेट में आ गया।आसपास काम कर रहे लोगों ने उसे उस हाल में देखकर हल्ला किया तो परिजन दौड़कर पहुंचे और घर लेकर आये।स्थिति को देखकर उसे इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डंडखोरा लाया गया,जहां चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर डंडखोरा पुलिस पहुंचकर देर शाम शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कारवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना पर मुखिया पार्वती हेम्ब्रम,सूरज विश्वास, मनोज गुप्ता,शेख शाबिर, कालिंदी देवी,अरबिंद सिंह, करण यादव,मनोज विश्वास, प्रकाश झा सहित स्थानीय लोगों ने दुख प्रकट करते हुए प्रशासन से मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग की है।बता दें कि मृतक काफी गरीब था।हाट- बाजार में सब्जी बेचकर अपने परिवार का गुजारा करता था।मृतक अपने पीछे पत्नी,दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ कर गया है।

Share this news

Leave a Comment