न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

मांगों को लेकर कल्याण पदाधिकारी संघ भी सांकेतिक हड़ताल पर,काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

बुधवार से अनुमंडल व सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी काली पट्टी बांधकर कर रहे विरोध


1 अक्टूबर से कार्य ठप करने की चेतावनी

मनिहारी /कटिहार -विभिन्न मांगों के समाधान को लेकर अब कल्याण पदाधिकारी संघ भी चरणबद्ध आंदोलन में शामिल हो गया है। बुधवार से अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी सहित जिले के सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी काली पट्टी बांधकर सांकेतिक हड़ताल पर हैं।

पदाधिकारियों का कहना है कि मांगों के समाधान को लेकर लगातार विभागीय स्तर पर ध्यान आकृष्ट कराया गया। लेकिन अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। इसके बाद सांकेतिक विरोध का निर्णय लिया गया है।अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी शंकर झा ने बताया कि कल्याण पदाधिकारी संघ की ओर से बुधवार से काली पट्टी बांधकर सांकेतिक हड़ताल शुरू की गई है।

इस दौरान पदाधिकारी अपने कार्यालयीय कार्यों का निर्वहन करते हुए मांगों के समर्थन में विरोध दर्ज करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संघ की मांगों पर सरकार एवं विभाग से सकारात्मक पहल की अपेक्षा है। उन्होंने बताया कि आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

यदि निर्धारित समय तक मांगों का समाधान नहीं किया गया तो 1 अक्टूबर से कार्य ठप कर सामूहिक छुट्टी पर जाने का निर्णय लिया जा सकता है। संघ की ओर से सरकार से मांगों पर शीघ्र विचार कर समाधान की पहल करने की मांग की गई है। इधर पंचायती राज विभाग के पदाधिकारी मंगलवार से ही अपने संघ की मांगों को लेकर अलग से सांकेतिक हड़ताल पर हैं। हालांकि पंचायती राज विभाग और कल्याण विभाग के दोनों संघ अलग-अलग हैं और उनके आंदोलन भी स्वतंत्र रूप से चल रहे हैं।


कल्याण पदाधिकारी संघ के आंदोलन को लेकर शंकर झा ने कहा कि फिलहाल काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध किया जा रहा है। मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होने की स्थिति में आंदोलन को अगले चरण में ले जाया जाएगा।

Share this news

Leave a Comment