न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

दुष्कर्म मामले के आरोपी ने पीड़िता पर केस उठाने का दबाव बनाने के लिए की मारपीट

न्यायालय के आदेश पर टाउन थाने में केस दर्ज

सागर चंद्रा/ किशनगंज

दुष्कर्म मामले के आरोपी के द्वारा पीड़िता पर केस उठाने के लिए दबाव बनाने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोपी के द्वारा हत्या करने की धमकी दिये जाने से पीड़िता भयभीत हो गई और प्राण रक्षा की गुहार लगाने न्यायालय के शरण में जा पहुंची। न्यायालय के निर्देश पर टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।


जानकारी के अनुसार कोचाधामन थाना क्षेत्र के काशीबाड़ी निवासी हैदर परवेज आलम पिता खुशीउर रहमान ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया था। गत 20 फरवरी 2018 को जब पीड़िता घर में अकेली थी, उसी वक्त आरोपी हैदर परवेज ने घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद पीड़िता के लिखित शिकायत पर स्थानीय महिला थाने में कांड संख्या 90/25 दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। पुलिस की दबिश से घबराकर आरोपी ने पटना उच्च न्यायालय से जमानत ले ली।

लेकिन जमानत लेने के बाद से ही वह पीड़िता पर केस उठाने का दबाव बनाने लगा है। गत 16 अगस्त को आरोपी हैदर परवेज आलम अपने साथी डॉ जमाल और फरत जहां के साथ पीड़िता के घर पहुंचा और केस उठाने का दबाव बनाने लगे। पीड़िता के द्वारा इंकार किए जाने पर आरोपियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर गला दबाकर हत्या करने की कोशिश भी की।

इस दौरान जब पीड़िता के परिजन उसे बचाने के लिए पहुंचे तो उनकी भी पिटाई कर दी गई। पीड़िता का आरोप है कि घटना के दौरान आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ की और कीमती सामान भी छीन लिया।
पीड़िता ने मामले को लेकर गत 17 अगस्त को टाउन थाने में और 20 अगस्त को एसपी से शिकायत की थी। लेकिन पुलिस के ढ़ुलमुल रवैए के कारण उसे न्यायालय की शरण में जाना पड़ा।

Share this news

Leave a Comment