न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : बहादुरगंज पुलिस ने एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ चार अपराधियों को किया गिरफ्तार

किशनगंज /देवाशीष चटर्जी

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिनगर पुराना ब्लॉक परिसर के समीप एक खटाल से अपराध की योजना बना रहे चार अपराधियों को एक देशी कट्टा एवम एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

वहीं इस संदर्भ में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष बहादुरगंज संजय कुमार ने बताया कि बीती रात गुप्त सूचना मिली कि हरिनगर पुराना ब्लॉक परिसर के समीप बने सागर मंडल के खटाल पर कुछ लोग बैठकर क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं।

तभी थानाध्यक्ष बहादुरगंज संजय कुमार एवम उनकी टीम के माध्यम से पुराना ब्लॉक परिसर के समीप छापामारी अभियान चलाया गया जहां पर एक देशी कट्टा एवम एक जिंदा कारतूस के साथ चार लोगों 1)राम कुमार पीता राजेश लाल सोनार 2)संकेत कुमार उर्फ गोलू पिता कैलाश महतो साकिन रहमानगंज 3)संतोष कुमार मंडल पिता सागर मंडल साकिन हरिनगर वार्ड संख्या 07 निवासी एवम 4)मो केशर आलम पिता मो मुजीब साकिन चौरासी बहादुरगंज निवासी को मौके से गिरफ्तार कर बहादुरगंज थाने में मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Share this news

Leave a Comment