न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : मतदान केन्द्र पर ग्लब्ज फेक चलते बने लोग ,उठ रहे है सवाल

किशनगंज /संवादाता

जिले में मतदान शांति पूर्ण माहौल में संपन्न हो गया ।मालूम हो कि मतदान के लिए इस बार कोरोना को देखते हुए मतदान केंद्रों पर मास्क ,ग्लब्ज सहित अन्य व्यवस्था की गई थी ताकि मतदाता सुरक्षित तरीके से मताधिकार का प्रयोग कर सके ।वहीं इस बार मतदान केंद्रों पर साफ सफाई की भी व्यवस्था की गई थी ।

लेकिन मतदान के बाद अधिकांश लोगो ने उपयोग किए गए ग्लब्ज को मतदान केंद्रों पर ही फेंक दिया और अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए निकल गए जो कि चिंता की बात है ।

मालूम हो कि बीमारी अभी देश से समाप्त नहीं हुआ है और आए दिन नए मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है ,परंतु मतदाताओं ने लापरवाही दिखाते हुए जिस प्रकार से ग्लब्ज को फेखा और चलते बने , इससे मतदान केंद्र के आस पास रहने वाले लोगों में डर का माहौल देखा जा रहा है ।बता दे कि जिला पदाधिकारी द्वारा भी साफ सफाई का सख्त निर्देश दिया गया था ।लेकिन सभी ने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया और गंदगी फैलाने से नहीं चूके ।

सालकी के ऐसे ही एक मतदान केंद्र के नजदीक रहने वाले ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि जिला प्रशासन को कचड़ा प्रबंधन हेतु जल्द उपाय किया जाना चाहिए ।

Share this news

Leave a Comment