- हर घर दस्तक कार्यक्रम में 29 हजार प्रथम तथा 1.64 लाख दूसरे डोज का लक्ष्य
- आशा कार्यकर्त्ता के द्वारा पहले तथा दूसरे डोज लेने के लिय संवेदीकरण भी किया जायेगा
- कार्यक्रम की सफलता के लिए जिलाधिकारी ने की अपील
किशनगंज /प्रतिनिधि
- कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने में कोविड टीकाकरण की उपलब्धि शतप्रतिशत है। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग अथक प्रयास कर रहा है कि जिले के प्रत्येक व्यक्ति को टीका प्राप्त हो । इसके लिए जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश जिलेवासी के लिए लगातार महाभियान चला कर शतप्रतिशत टीकाकरण की कोशिश भी कर रहे हैं।लेकिन हर संभव प्रयास के बाद भी जिले में लक्ष्य के आलोक में टीका से 38% व्यक्ति वंचित हैं। इसके लिए आज से जिले में कोविड टीकाकरण की संख्या बढ़ाने को लेकर हर घर दस्तक अभियान चलाया जायेगा। जिसके लिए पूरे जिले का माइक्रोप्लान तैयार किया गया है। इस अभियान की मदद से स्वास्थ्यकर्मी सुदूरवर्ती तथा दुर्गम क्षेत्रों में आमजन, महिला, वृद्ध, दिव्यांग आदि लोगों के घर- घर जा कर छूटे हुए लाभार्थियों का टीकाकरण करेंगे। कर्मी 18 व उससे अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण की स्थिति की जानकारी लेंगे। तीन टीमों पर एक सुपरवाइजर को रखा गया है, जो टीम के द्वारा किए गए टीकाकरण कार्यक्रम की देखरेख एवं अनुश्रवण करेंगे। रोजाना शाम को जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में कार्य की समीक्षा की जाएगी। इसमें कार्यक्रम को सफल करने के लिए कर्मियों को दिशा निर्देश दिए जाएंगे।
हर घर दस्तक कार्यक्रम में 29 हजार प्रथम तथा 1.64 लाख दूसरे डोज का लक्ष्य
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के निर्देशानुसार जिले में टीकाकरण से वंचित लाभार्थियों की सहूलियत के मद्देनजर हर घर दस्तक कार्यक्रम में 29 हजार प्रथम तथा 1.64 लाख दूसरे डोज के टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया है। इस छह दिवसीय कार्यक्रम में 16 , 18 ,20 ,22 ,23 ,25 ,27 नवम्बर को शतप्रतिशत टीकाकरण लक्ष्य की प्राप्ति के लिए घर घर जाकर पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर स्वास्थ्य कर्मी लोगों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन देंगे। प्रत्येक दल प्रतिदिन 125 घर दस्तक देंगे। वही दूसरे डोज में फ्रंट लाइन वर्कर के 1680, स्वस्थ्कर्मी 252 एवं 1,62,846 आमजनों का टीकाकरण किया जाना शामिल है। इस कार्य के लिए बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत 40, दिघलबैंक में 32, किशनगंज ग्रामीण में 20, कोचाधामन में 48, पोठिया में 44 , टेढ़ागाछ में 24, तथा ठाकुरगंज में 44 टीकाकरण दल बनाए गए हैं। सभी दलों में कुल 329 एएनएम् वैक्सीनेटर तथा 288 पर्यवेक्षक नियुक्त किये गये हैं।
आशा कार्यकर्त्ता के द्वारा पहला तथा दूसरे डोज लेने के लिए संवेदीकरण भी किया जायेगा –
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने कहा कि हर घर दस्तक कार्यक्रम में जिले के सभी बाजार और हाट वाले दिनों में कोविड वैक्सीनेशन के प्रति जनजागरूकता लाने का कार्य किया जा रहा है । साथ ही ऐसी जगह जहां पर बाजार हाट लगते हों, वैसी जगहों पर कोविड वैक्सीनेशन की पूरी व्यवस्था की जाएगी। वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को प्रेरित करने के लिए जिले में समाज के प्रभावी लोगों जैसे धार्मिक नेता, सामाजिक कार्यकर्ता, डॉक्टर, जनप्रतिनिधि, खेल जगत की हस्तियां, सेना या ऐसी सेवाओं से सेवानिवृत लोग, एनसीसी कैडेट या राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक आदि की मदद ली जाएगी। साथ ही इनके माध्यम से ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में लोगों को प्रेरित किया जाएगा।
कार्यक्रम की सफलता के लिए जिलाधिकारी ने की अपील-
जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने जिलावासियों से अपील की है कि समाज को कोरोना की तीसरी लहर से सुरक्षित रखने का एकमात्र उपाय टीकाकरण है। इसलिए हर घर दस्तक कार्यक्रम में टीका से वंचित अधिक से अधिक लोग अपना टीकाकरण अचूक रूप से करवाएं । एक अधूरा दो से टीकाकरण के पूर्ण होने का संदेश विभागीय अधिकारी व कर्मी जन-जन तक पहुंचाने के प्रयास में जुटे हैं। उन्होंने सामूहिक सहयोग से अभियान के शतप्रतिशत सफल होने का भरोसा दिलाया और इससे समाज और प्रशासन दोनों को ही लाभ होगा। साथ ही सभी टीकाकर्मी, चिकित्सक, पारामेडिकल स्टाफ तथा आपरेटर, जिला स्वास्थ्य समिति के चिकित्सक एवं कर्मी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित यूनिसेफ, केयर इंडिया, विश्व स्वास्थ्य संगठन व अन्य सहायक संगठनों के प्रतिनिधियों, स्थानीय लोगों के साथ धर्मगुरु व क्षेत्र के प्रभावशाली लोगों एवं जीविका, आशा, आंगनबाड़ी सेविका सहित शिक्षक, आवास सहायक, विकास मित्र सहित अन्य से इस कार्य में अपना पूरा सहयोग देने की अपील की है।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- ठाकुरगंज-बहादुरगंज मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक,एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायलबहादुरगंज /किशनगंज/निसार अहमद ठाकुरगंज-बहादुरगंज मुख्य मार्ग एन एच 327 ई पर नसीमगंज चौक के समीप गुरुवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।जहाँ लोहागाड़ा की ओर से आ … Read more
- किशनगंज:एसपी ने मासिक समीक्षा बैठक के दौरान दिये आवश्यक दिशा-निर्देशपुलिस अधिकारियों को किया गया सम्मानित सागर चंद्रा/किशनगंज टाउन थाना परिसर स्थित पुलिस सभागार में एसपी संतोष कुमार ने जिले के पुलिस पदाधिकारियों के साथ मासिक समीक्षा बैठक की। इस … Read more
- युवती लापता,परिजन ने महिला पर बहला-फुसलाकर कर भगा ले जाने का लगाया आरोपसागर चंद्रा/किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र के पिपला निवासी 18 वर्षीय युवती के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने बंगाल के बिलायतीबाड़ी निवासी महिला रूखसाना खातून और … Read more
- बिजली चोरी करने के आरोप में उपभोक्ता के विरुद्ध केस दर्ज़किशनगंज/सागर चंद्रा बिजली चोरी पर रोक लगाने के लिए विभाग के द्वारा गठित टीम लगातार छापामारी कर रही है। इसी दौरान टीम ने गुप्त सूचना पर टाउन थाना क्षेत्र के … Read more
- किशनगंज: वाहन मालिक के विरुद्ध केस दर्जगुरुवार को जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में हुई हुई थी बड़ी छापेमारी । सागर चंद्रा/ किशनगंज अवैध बालू खनन की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद डीएम … Read more
- वॉल्वो बस ने बाइक सवार को कुचला,युवक की मौत,परिजनों का रो रोकर बुरा हालपोठिया (किशनगंज)इरफान पोठिया थाना क्षेत्र के बौधीगच्छ गांव के एक युवक की मौत शुक्रवार की सुबह वॉल्वो बस से कुचल कर हो गई. जबकि बाइक पर सवार एक अन्य गंभीर … Read more
- विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर टेढ़ागाछ थाना परिसर में दिलाई गई शपथटेढ़ागाछ /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर शुक्रवार को टेढ़ागाछ थाना परिसर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर थाना … Read more
- टेढ़ागाछ में छह घंटे ठप रही बिजली, जनजीवन प्रभावितविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह 10 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण आम जनजीवन के साथ-साथ सरकारी एवं निजी कार्य भी प्रभावित रहे। बिजली … Read more
- विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर बाल श्रम मुक्त राष्ट्र निर्माण का संकल्पकटिहार – विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर मुख्य सचिव बिहार सरकार के निर्देशानुसार बाल कल्याण समिति प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी का पीठ कटिहार में अपराह्न 12:00 बजे … Read more
- राजकीय सम्मान के साथ हुआ थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र अमरेंद्र का अंतिम संस्कार,नम आंखों से दी गई विदाईमनिहारी /कटिहार – बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में एनएच-31 पर हुए भीषण सड़क हादसे में शहीद हुए अरार थाना मधेपुरा के थानाध्यक्ष एवं मनिहारी नगर क्षेत्र के वार्ड … Read more
- हसनगंज में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजितहसनगंज /कटिहार – विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर श्रमायुक्त कार्यालय की ओर से श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण कार्यक्रम के तहत एक जागरूकता बैठक का आयोजन … Read more
- कटावरोधी कार्य की गुणवत्ता में अनियमितता की शिकायत पर विधायक ने किया निरीक्षणगुणवत्तापूर्ण हो कार्य पदाधिकारी को दिए निर्देश बारसोई /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के चांदपाड़ा पंचायत बालू पाड़ा हाट के निकट बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा कटावरोधी कार्य कराया जा रहा है। … Read more
- नगर निगम नव निर्वाचित सशक्त स्थायी समिति की बैठक में विकास योजना पर मंथन,जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णयकटिहार – नगर निगम कटिहार की सशक्त स्थायी समिति की बैठक गुरुवार को नगर निगम सभागार में महापौर उषा देवी अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में नव … Read more
- प्रखंड बीस सूत्री समिति की बैठक आयोजित, योजनाओं की हुई समीक्षासरकारी योजनाओं की समीक्षा और क्रियान्वयन पर जोर कोढा /कटिहार-कोढ़ा प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को बीस सूत्री समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित किया गया। बैठक बीस सूत्री … Read more
- फलका में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित,सौहार्दपूर्ण माहौल में त्यौहार मनाने की अपीलफलका/कटिहार – मोहर्रम पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर गुरुवार को फलका थाना परिसर मे शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों,जनप्रतिनिधियों, सामाजिक … Read more
- विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर नगर निगम कटिहार में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित,अधिकारियों और कर्मियों को दिलवाई गई शपथकटिहार-विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार नगर निगम कटिहार में बाल श्रम उन्मूलन के प्रति जागरूकता एवं संकल्प को सुदृढ़ करने हेतु शपथ ग्रहण … Read more
- भूमि अधिग्रहण और आधारभूत संरचना विकास में तेजी लाने के निर्देश, निवेश व औद्योगिक विकास परियोजनाओं की हुई समीक्षापटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भूमि अधिग्रहण एवं आधारभूत संरचना विकास से जुड़ी परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी विकास परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा … Read more
- KishanganjNews:अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से जीजा-साले की मौत,शादी के दुसरे दिन ही उजड़ा परिवारसंवाददाता/किशनगंज /बहादुरगंज जिले में गुरुवार दोपहर बारिश के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों को उजाड़ दिया। बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 327 ई पर तेज रफ्तार … Read more


























