नया प्राथमिक विद्यालय बड़ा बिरुवा की प्रधान शिक्षिका द्वारा प्रस्तुत टीएलएम की अधिकारियों ने की सराहना

SHARE:

कोचाधामन ( किशनगंज)सरफराज आलम

राज्य शिक्षा सोध एवं प्रशिक्षण परिषद पटना में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय टीएलएम मेला 3.0 में प्रखंड के पाटकोई कला पंचायत के नया प्राथमिक विद्यालय बड़ा बिरुवा की प्रधान शिक्षिका रानी कुमारी ने गणित विषय में अपने टीएलएम का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम वीरकर एवं राज्य शिक्षा सोध एवं प्रशिक्षण परिषद पटना के ज्वाइंट डायरेक्टर संजय कुमार समेत कई अन्य पदाधिकारियों ने टीएलएम का अवलोकन किया और इसकी सराहना की।

कार्यक्रम में अधिकारियों ने प्रधान शिक्षिका को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।इस उपलब्धि से प्रधान शिक्षिका के स्वजन एवं विद्यालय परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई