कटिहार ग्रामीण – मनिहारी थाना क्षेत्र के दक्षिणी कांटाकोश वार्ड संख्या आठ निवासी किसान मोतीलाल यादव (51) ने अनुमंडल पदाधिकारी मनिहारी को लिखित शिकायत कर उनके खेत तकरीबन दो सौ बीघा फसल को ट्रेक्टर से जबरन में जोतकर नष्ट करने जानकारी दी है।
मनिहारी एसडीएम को दिये शिकायत पत्र में किसान मोती लाल ने रामनगर मौजे की खाता संख्या 08 की खेरसा संख्या 234,235,236,237,225, 228,216,229,208,212,217,232,233 पर लगी गेहूं की फसल जबरन 09.03.2026 की रात्री हरवे हथियार से लैश होकर ट्रेक्टर से जोतकर नष्ट करने की जानकारी दी है। आवेदक किसान ने शिकायत में कहा है कि बघार मिर्जापुर निवासी रामनिवास ऊर्फ पागल यादव अपने आधा दर्जन से अधिक सहयोगियों के साथ हथियार के साथ रामनगर मौजे की उक्त खाते एवं खेसरा मे लगी तकरीबन दौ बीघा मे लगी गेहूं की फसल को ट्रेक्टर से रौंदकर नष्ट कर दिया।
दक्षिणी कांटाकोश वार्ड संख्या पांच निवासी किसान रामगोपाल यादव ने भी रामनगर मौजे की ही खाता संख्या 07 की विविध खेसरे की भूमि पर लगी फसल तबाह करने की शिकायत एसडीएम मनिहारी से की है। इनकी शिकायत है इससे किसानों को तकरीबन पांच लाख से अधिक की क्षति हुई है। एक तरफ जहां सरकार किसानों की आय बढाने सहित बढती आबादी को अन्न उपलब्ध कराने की दृष्टि से फसल पैदावार बढाने को संसाधन, तकनीक सहित प्रेरणा दे रही है तो दूसरी ओर दियरा क्षेत्र मे सक्रिय बाहुबलियों की वक्र दृष्टि किसानों की लहलहाती फसलों पर है।
इस घटना मे आरोपी बनाये गये रामनिवास ऊर्फ पागल यादव ने अपने ऊपर लगाये गये आरोपों को सिरे से खारिज किया है। कहा कि इस घटना से उनका कोई संबंध नहीं हैं.भूमि झारखंड क्षेत्र में है। उन्हें बदनाम करने की नियत से शाजिश की जा रही है। उनके राजनीतिक प्रभाव व क्षेत्र में बढती लोकप्रियता से घबराकर उनके राजनीतिक प्रतिद्वन्दी अभी से ही उनके मार्ग मे रोड़ा अटकाने लगे हैं।वर्तमान में पंचायत के सरपंच हैं। पूर्व में लोगों ने मुखिया के रुप मे सेवा का मौका दिया है। उनकी पत्नी लोगों के आशीर्वाद से पूर्व में जिला परिषद सदस्य रह चुकीं हैं। उन्हे बदनाम व झूठे मुकदमे मे फसाकर बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। इन आरोप प्रत्यारोपों के बीच लोगों की नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी है।




























