किशनगंज /प्रतिनिधि
जिले के बहादुरगंज प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु मतदान शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया है। मालूम हो कि 7 वे चरण में आज हुए मतदान में एक बार फिर महिलाएं मतदान करने में आगे रही है ।मतदान समाप्ति के पश्चात जहा कुल मतदान प्रतिशत 66.25 रहा है वहीं महिलाओं का मतदान प्रतिशत 78.4% है। जबकि 54.1% पुरुषों ने ही मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लिया है ।हालाकि कई बूथों पर अभी भी लंबी कतार लगी हुई है जिसकी वजह से मतदान प्रतिशत बढ़ सकता है।मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।जहां निर्भीक होकर उत्साहित मतदाताओं ने मतदान किया ।
वहीं डीएम डॉ आदित्य प्रकाश एवं एसपी कुमार आशीष ने प्रखंड अंतर्गत उच्च मध्य विद्यालय , देवोतर बिरनिया( बूथ संख्या 132),मध्य विद्यालय समेसर(बूथ संख्या 150),पंचायत भवन,नाटुआपाडा तथा अन्य मतदान केंद्रों का जायजा लिया गया । इसके अतिरिक्त भी कई मतदान केंद्रों पर भी डीएम और एसपी ने विधि व्यवस्था समेत मतदान प्रक्रिया का औचक निरीक्षण भी किया।उन्होंने कतार में मत देने हेतु खड़े मतदाताओं से फीडबैक भी लिया एवं मतदान केंद्र पर उपलब्ध आवश्यक न्यूनतम सुविधाओं का अवलोकन किया गया।
उन्होंने निर्देश दिया कि संदिग्ध लोगो और अभ्यर्थियों तथा उनके प्रतिनिधियों के गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखें।पूरे प्रखंड के 274 बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त रही।जिला दंडाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि मतदान प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न ना हो, असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करें ।ताकि भयमुक्त होकर सभी लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करें ।अन्य वरीय पदाधिकारी और एसडीएम ,एसडीपीओ द्वारा लगातार बूथ पर जाकर विधि व्यवस्था का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि असामाजिक तत्वों के साथ सख्ती से निपटने हेतु निर्देश दिए गए है।कोई भी व्यक्ति,चाहे मतदाता हो या मतदानकर्मी बिना वैध परिचय/ पहचान पत्र बूथ पर प्रवेश न करें,सुरक्षाकर्मी सर्तक रहें।किसी भी अप्रिय घटना की सूचना वरीय पदाधिकारी को देते हुए तुरंत कार्रवाई करें। सभी मतदान केंद्र के आसपास 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू है।कोई भी अभ्यर्थी या प्रतिनिधि गलत कार्य ,मतदाताओं को प्रभावित करते हुए पाया जाता है तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायगी।डीएम ने पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि संध्या में मतदान के सुचारू संचालन हेतु मतदान केंद्रों पर जेनेरेटर की व्यवस्था ,लाइट की व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित की जाए ।समय से मतदान प्रक्रिया समाप्त करवाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर बायोमेट्रिक के माध्यम से मतदान किया जा रहा है । अगर गलत मतदाता बायोमेट्रिक में पकड़े जाते हैं, तो उनपर प्राथमिकी दर्ज करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाय । इस संबंध में बायोमेट्रिक में बूथ पर गलत ढंग से वोट देने का प्रयास करते हुए पकड़े गए लोगो पर निश्चित रूप से भा.द.वि. और पंचायत राज अधिनियम के तहत कार्रवाई की जायगी। इसी प्रकार बूथ पर तीसरी आंख के द्वारा अर्थात लाइव वेबकास्टिंग के माध्यम से अति संवेदनशील 10 मतदान केंद्रों की निगरानी की गई है।
जिला नियंत्रण कक्ष के द्वारा मतदान केंद्र और मतदान कर्मियो से प्राप्त सूचना के आलोक में त्वरित गति से कार्रवाई कर समस्याओं का निराकरण करवाया गया।प्रत्येक दो घंटे पर वोटर टर्न आउट प्रतिवेदन तैयार किया जाता रहा।विदित हो कि मतदान समाप्त होते ही पोल्ड ईवीएम के साथ पेट्रोलिंग (पोलिंग)पार्टी को बाजार समिति,किशनगंज स्थित स्ट्रॉन्ग रूम में ईवीएम जमा करने का निर्देश दिया गया है।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- किशनगंज में बांग्लादेशी नागरिक सहित दो गिरफ्तार,पूछताछ जारीफर्जी कागजात किया गया बरामद बांग्लादेशी महिला को भी किया गया गिरफ्तार किशनगंज/प्रतिनिधि किशनगंज टाउन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की देर रात रूईधासा प्रेमपुल के पास से … Read more
- निजी स्कूल पर मनमानी शुल्क वसूली का आरोप, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री से कार्रवाई की मांग,जेडीयू जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने सौंपा ज्ञापन किशनगंज। जिला जनता दल (यूनाइटेड) के जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री को ज्ञापन सौंप कर किशनगंज स्थित सेंट जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल पर नियमों के विरुद्ध … Read more
- धान में अधिक कल्ले के लिए संतुलित पोषण अपनाएं किसान – डीएओकटिहार-जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार चालू खरीफ मौसम में धान की बेहतर पैदावार को लेकर सजग और सक्रिय हैं। उनके द्वारा किसानों को निरंतर उपयोगी सलाह दी जा रही है। श्री कुमार … Read more
- 05 पियक्कड़ एवं 01 तस्कर गिरफ्तार,भेजे गये जेलकदवा/कटिहार– थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून को शत-प्रतिशत लागू कराने को लेकर कदवा पुलिस ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है।जानकारी के अनुसार इसी क्रम में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार … Read more
- गुमशुदा बच्चा हुआ बरामद, बच्चा पाकर परिजन खुशडंडखोरा/कटिहार– डंडखोरा पुलिस की सक्रियता सामने आई है। पुलिस क्षेत्र से गुम हुए एक लड़के को महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष विजय … Read more
- सड़क किनारे सिक्योरिटी गार्ड का शव हुआ बरामद,जांच में जुटी पुलिसक्षेत्र में सनसनी मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के चितोरिया पंचायत के किसान चौक के पास प्राथमिक विद्यालय गुमटी टोला के पास कटिहार – मनिहारी मुख्य सड़क के पूर्व पार सड़क के किनारे … Read more
- महापौर ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याकटिहार – नगर निगम में महापौर ऊषा देवी अग्रवाल की और से जनता दरबार का आयोजन किया गया। महापौर ने नगर निगम स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आये सभी 29 फरियादियों की … Read more
- राजमणि दीदी नीलम आनंद की 74 वीं जयंती अवतरण दिवस के रूप में मनाई गईवृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश समेली /कटिहार- जिले के समेली प्रखंड के मलहरिया पंचायत स्थित यूथ पावर लोक कला मंच भरेली के प्रांगण में सोमवार को प्रथम शिव शिष्य साहब … Read more
- श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से भक्ति एवं श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ श्री श्याम ज्योत कीर्तनकटिहार- श्री श्याम मित्र मंडल रजिस्टर कटिहार के तत्वावधान में आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर अरविंद कटारुका एवं अनिमेष कटारुका के सहयोग से शहर के दौलतराम चौक … Read more
- कटिहार-मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहतस्पेशल ट्रेन के 5 अतिरिक्त फेरे बढ़े कटिहार – कटिहार जिले सहित सीमांचल के लाखों रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ और यात्रा की मांग … Read more
- योजना संचालन में आ रही बाधा को तत्काल दूर करना सुनिश्चित करें–डीएमसमन्वय समिति की बैठक में हुई विभागीय गतिविधियों की समीक्षा कटिहार– एनआईसी सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप की समीक्षात्मक बैठक आयोजित … Read more
- एड्स व स्वैच्छिक रक्तदान को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजनकटिहार – बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना के तत्वाधान में जिला एड्स बचाव एवं नियंत्रण इकाई कटिहार की ओर से सिविल सर्जन सभागार में एचआईवी -एड्स व स्वैच्छिक रक्तदान को लेकर … Read more
- भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को लेकर समन्वय बैठक, एसएसबी व नेपाल एपीएफ ने की संयुक्त गश्तीकिशनगंज। सोमवार को कुर्लीकोट थाना क्षेत्र स्थित भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था एवं आपसी समन्वय को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से सीमा समन्वय बैठक (Border Meeting) आयोजित की गई। … Read more
- ‘अभियान बसेरा’ के तहत 29 भूमिहीन परिवारों को मिला बासगीत पर्चाठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा संचालित “अभियान बसेरा” के तहत शनिवार को प्रखंड मुख्यालय ठाकुरगंज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वार्ड संख्या-02, खोपड़ा पट्टी के … Read more
- बहादुरगंज में हिंसक प्रदर्शन मामला: 22 उपद्रवी गिरफ्तारडीएसपी और बीडीओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल; करीब 3 लाख के नुकसान का अनुमान।। बहादुरगंज/किशनगंज/निशांत नीट पेपर लीक और पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बहादुरगंज में हुए उग्र … Read more
- झाड़ फूंक के चक्कर में गई सर्पदंश पीड़ित बच्चे की जानसागर चंद्रा/ किशनगंज झाड़ फूंक के चक्कर में पड़ जाने से एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हालांकि तांत्रिक के द्वारा अपने हाथ खड़े करने के बाद परिजनों ने उसे … Read more
- शादी करने का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर शादी करने से किया इंकार, केस दर्जकिशनगंज/सागर चंद्रा पोठिया थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाकर और शादी करने का झांसा देकर युवक के द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। लगातार दुष्कर्म … Read more
- केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से विजय उत्सव का आयोजनकटिहार – केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पद से इस्तीफ़ा देने के बाद देश का राजनीतिक पारा चढ़ गया है।विरोध अब जीत के जश्न में बदल गया है। कांग्रेस आलाकमान की … Read more
- भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बातमनसाही/कटिहार – भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात को सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम के दौरान देशहित,सामाजिक जागरूकता,स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत और जनभागीदारी … Read more
- कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलिकारगिल चौक पर जुटी भीड़ कटिहार– कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर युद्ध में शहीद सेना के वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इसको लेकर समाहरणालय से सटे कारगिल चौक पर … Read more



























