किशनगंज:22 लीटर विदेशी शराब के साथ दम्पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अग्रतर कार्यवाही जारी

SHARE:

बहादुरगंज /किशनगंज/निशांत

दारुल उलूम चौक के समीप विभिन्न ब्रांड की 22 लीटर विदेशी शराब के साथ बहादुरगंज थाना की पुलिस ने एक पति पत्नी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त किया है। गिरफ्तार पति -पत्नी अपने शरीर मे शराब की बोतलों को बांधकर बंगाल के कानकी से फारबिसगंज टेम्पो मे सवार होकर जा रहे थे।

सुचना के आलोक में पुलिस टीम द्वारा दारुल उलूम चौक के समीप बुधवार के दिन किशनगंज की ओर से आ रही सवारी लदी टेम्पो को रोककर टेम्पो सवार यात्रियों की तलाशी लेने का कार्य प्रारम्भ किया गया।

जहां तलाशी के दौरान बाबुल साहू पिता मानिक लाल साहू एवं उनकी पत्नी रिंकी देवी पति बाबुल साहू के शरीर मे छुपाकर रखी गयी विभिन्न ब्रांड की 22 लीटर विदेशी शराब को मौक़े से बरामद कर दम्पति पति एवं पत्नी को गिरफ्तार कर अग्रतर कार्यवाही मे जुट गयी है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई