किशनगंज:अपहृता को पुलिस ने सकुशल किया बरामद

SHARE:

पौआखाली/रणविजय


जियापोखर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपहरण के एक मामले में कांड संख्या 11/26 की अपहृता काल्पनिक नाम रेखा कुमारी, थाना जियापोखर को किशनगंज बस पड़ाव से सकुशल बरामद कर लिया है. गुप्त सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने बस पड़ाव पर छापेमारी की, जहाँ से युवती को बरामद किया गया.

बरामदगी के बाद पुलिस आगे की प्रक्रिया जारी रखते हुए युवती की मेडिकल जांच कराकर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ धारा 164 के तहत उसका बयान दर्ज कराया गया है. पुलिस अब युवती के बयान के आधार पर मामले के अन्य पहलुओं की पड़ताल की कार्रवाई में जुट गई है.

थानाध्यक्ष गौतम कुमार के मुताबिक इसी 23 फरवरी को स्थानीय थाने में युवती के पिता ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था. तब से ही पुलिस को युवती की तलाश थी जिसे सकुशल बरामद कर लिया गया है.

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!