पहले प्रयास में यूपीएससी में किसान के बेटा को मिली सफलता,गांव में जश्न का माहौल

SHARE:

10 साल बाद बुधवार को अपने गांव पहुंचे

नारायण साह /फलका/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के हथवाड़ा पंचायत के फूलडोभी गांव के किसान कन्हैया सिंह के पुत्र सन्नी राज सन्नी ने युपीएसी की परीक्षा में देश की 526 वीं रैंक हासिल कर अपने गांव और पूरे प्रखंड का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल था। सन्नी राज 10 साल बाद बुधवार को यूपीएससी रैंक निकालने के बाद अपने गांव अपना घर पहुंचे।

जिला परिषद सदस्य गायत्री कुमारी, जिला परिषद प्रतिनिधि मनोज कुमार मंडल, ने गुलदस्ता देकर एवं शाल ओढ़ाकर बधाई दी। पंचायत के मुखिया भारती कुमारी एवं मुखिया प्रतिनिधि गौतम मालाकार ने भी पहुंचकर स्वागत किया। वही आसपास के क्षेत्रों में उनके घर पहुंचकर बधाई देने वालों का तांता लग गया। ग्रामीणों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उन्हें इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

परिजनों ने कहा कि सन्नी राज बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं। संसाधनों के अभाव के बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया। उनका सपना शुरू से ही सिविल सेवा में जाकर देश और समाज की सेवा करना था। जिसे उन्होंने पहले ही प्रयास में साकार कर दिखाया पहले प्रयास में यूपीएससी रैंक निकालने के बाद एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर ग्रामीण एवं बुद्धिजीवी लोगों ने बधाई दी।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!