कटिहार – बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के निर्देशानुसार जिला एड्स बचाव एवं नियंत्रण इकाई की ओर से सम्पूर्ण सुरक्षा के अंतर्गत आठ ब्लॉक केसीएचओ के साथ एचआईवी एड्स एसटीआई एवं ब्लड सेफ्टी पर एक कार्यशाला सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. जेएन सिंह,संचारी रोग प्राधिकारी डॉ. अशरफ रिजवी एवं गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. रामरेखा सुमन के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस कार्यशाला में कोढा ,कुर्सेला, समेली ,फलका प्राणपुर डंडखोराआदि ब्लॉक के सीएचओ सम्मिलित हुए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम जन में एचआईवी और एसटीआई के बारे में सम्पूर्ण जानकारी हो, इसलिए सीएचओ को कार्यशाला में शामिल किया गया।
इस कार्यशाला का संचालन डीपीएम शौनिक प्रकाश के द्वारा किया गया। एचआईवी, एसटीआइ के बारे में विस्तृत रूप से बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति से आये टेक्निकल ऑफिसर अजय कुमार बरनवाल ने बताया कि एचआईवी कैसे होता है। इससे कैसे बचा जा सकता है, इसके लक्षण क्या होता है, कटिहार में विभाग द्वारा कितने सेंटर है, और कौन कौन सी सुविधा उपलब्ध है। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभाकर लाल दास,राम निरेखण दुबे,रवि शंकर झा, परवेज जफर अशरफी का योगदान रहा।




























