मनसाही/कटिहार – प्रखंड के क्षेत्र के चितौड़िया पंचायत के प्राथमिक विद्यालय छोटी बथना मूसहरी टोला एवं प्राथमिक विद्यालय बीच चित्तौड़िया सहित विभिन्न विद्यालय में अध्यनरत छात्र – छात्राओं का वार्षिक मूल्यांकन का शुभारंभ हुआ।
प्राथमिक विद्यालय छोटी बथना मूसहरी टोला के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को पहले दिन प्रथम पाली में पर्यावरण अध्ययन, सामाजिक विज्ञान एवं द्वितीय पाली में हिंदी, उर्दू की वार्षिक मूल्यांकन शुरू हुआ। वर्ग तीन,चार एवं पांच के छात्र – छात्राओं को उत्तर पुस्तिका दी गई,वहीं क्वेश्चन पेपर छात्र – छात्राओं को परीक्षा समिति के द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया ।
ई- शिक्षा कोष पर परीक्षा से 45 मिनट पहले क्वेश्चन उपलब्ध कराया गया। उन क्वेश्चन को ब्लैक बोर्ड पर लिखा गया जिन्हें छात्र – छात्राओं ने देखकर अपने उत्तर पुस्तिका पर आंसर लिखा। वहीं द्वितीय पाली में हिंदी, उर्दू की मौखिक परीक्षा हुई। उन्होंने कहा कि पहले क्वेश्चन के साथ उत्तर पुस्तिका दी जाती थी जिससे छात्र – छात्राओं को परीक्षा देने में परेशानी नहीं होती थी।
इस बार सिर्फ उत्तर पुस्तिका दी गई एवं क्वेश्चन पेपर नहीं दिया गया। जिससे छात्र – छात्राओं को परेशानी हुई। शिक्षा विभाग पहले की तरह क्वेश्चन पेपर के साथ उत्तर पुस्तिका दे जिससे छात्र – छात्राओं को परीक्षा देने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं द्वितीय पाली में हिंदी एवं उर्दू की मौखिक परीक्षा ली गई ।
वहीं प्राथमिक विद्यालय बीच चित्तौड़िया के प्रधानाध्यापक प्रिया कपूर ने बताया कि विभाग को उत्तर पुस्तिका के साथ क्वेश्चन पेपर भी उपलब्ध करावे,जिससे परीक्षा देने में छात्र – छात्राओं को परेशानी नहीं होगी।इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय छोटी बथना के वरीय शिक्षक सुनील कुमार चौबे,प्राथमिक विद्यालय बीच चित्तौड़िया के वरीय शिक्षक सुरेश पासवान सहित प्राथमिक विद्यालय छोटी बथना मूसहरी टोला के प्रतिनियुक्त शिक्षक बसंती कुमारी,रश्मि सिंह,बेनजीर खातून,सोना कुमारी आदि उपस्थित रहे ।




























