फलका /कटिहार – फलका थाना क्षेत्र के बरेटा कोशकीपुर टोला गांव समीप मुर्गी फॉर्म से उठने वाली दुर्गंध से परेशान ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर करीब एक घंटे के लिए स्टेट हाइवे-77 पर अगजनी कर सड़क जामकर विरोध प्रदर्शन किया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर छोटे -बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गयी।जिस कारण राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
आक्रोशित ग्रामीण उक्त स्थल से मुर्गा फॉर्म दूसरे जगह स्थांतरित करने की मांग कर रहे थे।सड़क जाम की सूचना पर थानाध्यक्ष रवि कुमार राय
सदलबल,जिला पार्षद प्रतिनिधि मनोज मंडल मौके पर पहुंच आक्रोशित ग्रामीणों को काफी समझा-बुझाकर करीब एक घंटे बाद जाम खत्म करवा कर आवागमन सुचारू रूप से बहाल किया।
सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्रामीण मोसमात वीणा,पूनम देवी,आरती देवी,मंटू यादव,फुदन मुनि,सरुण मिस्त्री, मनोज यादव,कारू शर्मा सहित दर्जनों ग्रामीणों का कहना था कि मुर्गा फॉर्म की गंदगी से उठने वाली सड़ांध भरी दुर्गंध के कारण हम लोगों का घरों में रहना एवं भोजन करना काफी मुश्किल हो गया है।
इस दुर्गंध से ग्रामीणों के बीच हमेशा संक्रमण फैलने का अंदेशा सताते रहता है।उक्त समस्या को लेकर पूर्व में भी सड़क जामकर विरोध प्रदर्शन किया गया था,लेकिन समस्या जस की तस बरकरार है।
आक्रोशितों ने प्रशासन से उक्त मुर्गा फॉर्म को जल्द से जल्द दूसरे स्थल पर स्थांतरित करने की मांग की है। मामले में थानाध्यक्ष रवि कुमार राय ने बताया कि सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझा कर जाम खत्म करवा कर आवागमन सुचारू रूप से बहाल करवा दिया गया है।




























