मिट्टी की कमी से आवास निर्माण व ईंट भट्टों का काम प्रभावित

SHARE:

बरारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में मिट्टी नहीं मिलने से प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों, ट्रैक्टर चालकों और ईंट भट्टा संचालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मिट्टी की किल्लत के कारण कई स्थानों पर घर निर्माण और ईंट बनाने का कार्य बाधित हो गया है। इस समस्या को लेकर गुरुमेला पंचायत निवासी उमेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में बुधवार को कई ट्रैक्टर चालक अंचल कार्यालय पहुंचे और प्रशासन से मिट्टी खनन की अनुमति देने की मांग की।

उमेश कुमार चौधरी ने बताया कि उन्हें जौनिया क्षेत्र में लगभग 1.19 एकड़ भूमि से साधारण मिट्टी निकालने की अनुमति मिली है, लेकिन कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। ट्रैक्टर चालक विनोद मंडल, शिव शंकर मंडल, सवीन राय, मो. मनोवर, मो. सफीक, मो. अनारूल, दिलीप कुमार और रविन्द्र चौधरी ने बताया कि काम बंद रहने से उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है।

वहीं राजू जायसवाल,विश्वनाथ चौधरी, मनोज साह,नटवर राय, पंकज मंडल, प्रमोद मंडल, प्रकाश सिंह,मैमूर आलम, छत्तीस सिंह,बबलू मंडल, रवि ठाकुर और रफीक आलम ने भी मिट्टी की कमी से निर्माण कार्य प्रभावित होने की बात कही। ईंट भट्टा संचालक अरुण चौधरी ने बताया कि मिट्टी नहीं मिलने से भट्टे का कार्य भी प्रभावित हो रहा है।

इस संबंध में सीओ मनीष कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के गंगा किनारे तटवर्ती इलाका बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है,जहां हर साल बाढ़ का कहर बदस्तूर जारी रहता है।

जिसके कारण कटाव सहित किसानों को परेशानी होती हैं,बांध के पार मिट्टी कटने से हमेशा हादसे का भय बना रहता है।विभाग के द्वारा किस स्थिति में मिट्टी काटने का लाइसेंस दिया गया है, यह नहीं कह सकते है लेकिन लोगों के द्वारा हमेशा मिट्टी काटने का फोन आता है,क़ई बार इस क्षेत्र में मिट्टी कटने के कारण घटनाएं हो चूंकि है।विभाग को इस मामले को लेकर पत्राचार किया गया है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई