कटिहार – जिले में अपर समाहर्ता सह जिला अपर दंडाधिकारी डाॅ. विनोद कुमार की अध्यक्षता में 10 सैरातों का बंदोबस्त किया गया। 10 सैरातों में सबसे ज्यादा मनिहारी के 14 घाटों का बंदोबस्त पिछले साल की तुलना में करीब सवा तीन सौ गुना अधिक हुआ है।
अपर समाहर्ता डाँ. विनोद कुमार ने बताया कि पिछले साल मनिहारी के 14 गंगा घाटों का बंदोबस्त करीब 92 लाख रुपये में हुआ था। जबकि इस बार उन्हीं 14 घाटों का बंदोबस्त करीब 3 करोड रुपए में हुआ है। वहीं रोशना हाट,तेरह घाट समूह और बिघोर राजस्व हाट का विभागीय वसूली किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार सरकार के राजस्व में काफी इजाफा हुआ है।




























