आग लगने से एक दर्जन घर जलकर राख,लाखो का हुआ नुकसान

SHARE:

मनिहारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी कांटाकोश पंचायत के वार्ड संख्या चार रेलवे मैदान के निकट गुरूवार की अहले सुबह आग लगने से ग्यारह परिवार के घर जल गये। आग लगने की कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। आग लगने से क्षेत्र मे अफरातफरी मच गयी।

चीख पुकार सुनकर इक्ट्ठा हुए ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान ग्यारह परिवार के घर जलकर नष्ट हो गये।राजस्वकर्मी ने मौके पर पहुंचकर आग लगने हे हुई क्षति का जायजा लिया।

इनके प्रतिवेदन के अनुसार आग लगने की इस घटना में पुष्पा कुमारी,गुलकला देवी ,प्रतिमा देवी,मधु देवी ,ऊषा देवी, काजल कुमारी,गंगिया देवी, सुलेखा देवी, सुगा देवी,साक्षी कुमारी, लीलावती देवी के घर व इसमें रखे सामान जल गये हैं।

पंचायत के मुखिया धोनी एवं सरपंच राहुल रोशन ने भी घटना की पुष्टि की है।राजस्वकर्मी शीघ्र ही इन अग्निपीडित परिवारों के बीच डिगनिटी किट सहित आपदा राहत कोष से देय सुविधाएं मुहैयया करा दी जाएगी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई