बारसोई /कटिहार – पैक्स चुनाव की प्रक्रिया के तहत नाम वापसी की अंतिम तिथि के दौरान बुधवार को बेलवा पंचायत से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मोहम्मद जावेद के द्वारा अपना नामांकन वापस ले लेने के पश्चात मोहम्मद तैयब को निर्विरोध पैक्स अध्यक्ष निर्वाचित घोषित हो गई।
जानकारी देते हुये निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद ने बताया कि नाम वापसी व छंटनी की प्रकिया के पश्चात बारसोई प्रखंड के बेलवा पंचायत से मोहम्मद तैयब एकमात्र शेष उम्मीदवार रह गये हैं।
इस कारण से मोहम्मद तैयब को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जाता है। निर्विरोध पैक्स अध्यक्ष को समर्थकों अब्दुल वदूद, हुसैन,मूतलेब,अनवारुल हक, मतिउर रहमान, हसीबूर रहमान, जहरुल, अंसार, पवन साह, भोला साह, शंकर साह, मोहिम, सादिक, इनताज़, कुद्दूस, कालू, सिकंदर, नुनी, दीपक साह, पोरेस साह,जरिफुल हक, नवाज, दानिश,मसीऊर, अलाउद्दीन,अखतर ने बधाइयां दी है।




























