फलका /कटिहार – थाना क्षेत्र में कुरसेला से फारबिसगंज जाने वाली स्टेट हाईवे 77 पर तेज रफ्तार से आ रही लगभग सुबह 11 बजे गुरुवार को कुरसेला की ओर से आ रही दूध से लदी बोलोरो पिकअप और बाइक में टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार युवक बुरी तरह जख्मी हो गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बाइक सवार जख्मी युवक को इलाज हेतु आनन फानन में फलका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जख्मी का प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बाइक सवार युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर रेफर कर दिया है।जानकारी के अनुसार चिकित्सक ने बताया कि
जख्मी व्यक्ति की स्थिति काफी नाजुक है। बेहतर इलाज हेतु रेफर किया गया।
घटना में प्रयुक्त बाइक और बोलेरो पिकअप को फलका पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा के लिए थाना ले आया है। फलका थाना के अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार सुमन ने बताया कि वाहन को थाना लाया गया है।आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी युवक की इलाज के लिए रेफर कर दिया गया खबर लिखे जाने तक जख्मी की पहचान नहीं हो पायी थी ।




























