सिलीगुड़ी बालुरघाट एवं सिलीगुड़ी बामनहाट इंटरसिटी एक्सप्रेस का हल्दीबाड़ी तक हुआ विस्तार

SHARE:

जलपाईगुड़ी में नया ठहराव

कटिहार – रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सिलीगुड़ी–बालुरघाट इंटरसिटी एक्सप्रेस तथा सिलीगुड़ी – बामनहाट इंटरसिटी एक्सप्रेस का विस्तार कर हल्दीबाड़ी स्टेशन तक संचालित किया जाएगा। इसके साथ ही इन दोनों ट्रेनों का ठहराव जलपाईगुड़ी स्टेशन पर भी किया गया है।

मौके पर 11 मार्च 2026 को आयोजित एक कार्यक्रम में ट्रेन संख्या 05464/05463 तथा 05467/05468 के नए ठहराव एवं विस्तार के उपलक्ष्य में ट्रेन संख्या 05464 हल्दीबाड़ी–बालुरघाट स्पेशल एक्सप्रेस) तथा 05467 हल्दीबाड़ी–बामनहाट स्पेशल एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्रीमती शिखा चटर्जी उपस्थित रहीं। उन्होंने इस पहल को क्षेत्र के यात्रियों के लिए अत्यंत लाभकारी बताते हुए रेलवे को बधाई दी। इस अवसर पर कटिहार रेल मंडल के वरिष्ठ अधिकारी एडीआरएम एनजेपी अजय कुमार सिंह, असिस्टेंट मैंनेजर एनजेपी,अक्षांश वर्मा, वरीय डीसीएम अनूप कुमार सिंह,वरीय डीएसटीई गौरव राजपाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण शामिल रहे ।


रेलवे द्वारा की गई इस पहल से क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर रेल संपर्क उपलब्ध होगा तथा यात्रा और अधिक सुविधाजनक बनेगी।

रिपोर्ट: सतेंदु सुमन

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई