अग्नि प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री का हुआ वितरण

SHARE:

अमदाबाद /कटिहार -अमदाबाद नगर पंचायत के वार्ड संख्या 5 स्थित बीच टोला में बीते 2 मार्च को रोजा की इफ्तारी की तैयारी के दौरान लगी आग में सभी प्रभावित परिवारों के बीच बुधवार को अंचलाधिकारी की ओर से राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि शेख तारिक भी मौजूद थे।

अंचलाधिकारी स्नेहा कुमारी ने बताया कि आगलगी की घटना में कुल 16 परिवारों के घर प्रभावित हुए हैं,जिनमें कुछ घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।

सभी प्रभावित परिवारों को पॉलीथिन शीट एवं डिग्निटी कीट जिसमें बाल्टी, साबुन, तेल, मसाला, लुंगी, साड़ी सहित अन्य आवश्यक सामग्री शामिल है।उन्होंने बताया कि जल्द ही डीबीटी के माध्यम से पीड़ित परिवारों के बैंक खातों में सहायता राशि भी भेजी जाएगी।मौके पर डाटा ऑपरेटर राहुल कुमार,सरफराज सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई