न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :वार्ड सदस्य की हत्या से इलाके में दहशत ।लोगो ने किया सड़क जाम 

सुपौल /संवादाता 


पिपरा थाना क्षेत्र के बेलही गांव में एक वार्ड सदस्य की हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है ।घटना के बाद नाराज़ लोगो ने शव को सड़क पर रख कर प्रदर्शन कर रहे है ।मालूम हो कि देर रात  पिपरा पंचायत के वार्ड नं 8 के वार्ड सदस्य विमलेश झा अपने घर के पास ही अपने वार्ड के लोगों से मुलाकात कर लौट रहे थे कि तभी घात लगा कर बेरहमी से हत्या कर दी ।वहीं शव को पानी में छुपा दिया गया ।

सुबह ग्रामीणों कि नजर शव पर पड़ी तो लोग अचंभित हो गए ।बताया जाता है कि मृतक काफी मिलनसार स्वभाव के थे ।घटना के बाद नाराज़ लोगो ने सड़क जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है ।वहीं मौके पर पहुंची पुलिस लोगो को समझा रही है और करवाई की बात पुलिस के द्वारा कहीं जा रही है ।मौके पर पहुंचे डीएसपी श्री विद्यासागर ने कहा कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

Share this news

Leave a Comment