देश :केरल विमान हादसा 18 लोगो की हुई मौत 127 अस्पताल में भर्ती

SHARE:

पायलट दीपक वसंत साठे की मौके पर मौत

देश/डेस्क

कोझिकोड में हुए विमान हादसे पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि हादसे में 2 पायलट समेत 18 लोगों की मौत हुई है, ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है साथ ही कहा कि  127 लोग अस्पताल में भर्ती हैं।वहीं उन्होंने कहा कि शुक्र है कि विमान में आग नहीं लगी।साथ ही उन्होने  कोझिकोड एयरपोर्ट जाने की जानकारी दी है ।गौरतलब हो कि शुक्रवार को रात करीब 8 बजे यह हादसा उस वक्त हुआ जब दुबई से केरल आ रहा  विमान रनवे पर लैंडिंग कर रहा था और बताया जा रहा है कि भारी बारिश की वजह से फिसल गया और विमान दो टुकड़ों में विभाजित हो गया ।

वहीं केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री पिनराई विजयन आज करिपुर का दौरा करेंगे। हादसे पर पीएम श्री नरेंद्र मोदी ,गृह मंत्री अमित शाह , रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित अन्य नेताओं ने दुख जताया है ।मालूम हो कि हादसे में पायलेट दीपक वसंत साठे की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य पायलेट की भी मौत हुई है ।विमान में 6 क्रू मेंबर सहित कुल 195 लोग सवार थे और लॉक डाउन की वजह से दुबई में फंसे लोगो को वंदे भारत मिशन के तहत उनके घर लाया जा रहा था लेकिन लैंडिंग के वक्त ही यह दुखद हादसा हुआ है ।

सबसे ज्यादा पड़ गई