न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

पटना :जांच बढ़ाने के फेर में लोगो की जान से खिलवाड़ मत करिए -तेजस्वी

बिहार/पटना

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर बिहार सरकार पर निशाना साधा है और बिहार सरकार पर लोगों के जान से खिलवाड़ करने का आरोप नेता प्रतिपक्ष ने लगाया है । दरअसल तेजस्वी ने अपने सोशल मीडिया के ट्वीटर अकाउंट पर एक पर्ची पोस्ट किया है।

जिसमें एक व्यक्ति की जांच रिपोर्ट एक जिले के दो केन्द्रों पर हुई जिसका रिपोर्ट अलग-अलग आया है। एक केन्द्र ने जहां अपनी रिपोर्ट में मरीज को पॉजिटिव दिखाया है तो वही दूसरे केन्द्र पर उसी मरीज की उसी दिन जांच की रिपोर्ट निगेटिव बताई गई है।जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के दबाव में जांच बढ़ाने के फेर में लोगो के जान से खिलवाड़ मत करिए ।

Share this news

Leave a Comment