न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश :मुंबई टीवी अभिनेता की संदिग्ध हालात में मौत

देश/डेस्क

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद आज एक और अभिनेता समीर शर्मा की मौत का मामला प्रकाश में आया है । मालूम हो कि अभिनेता समीर शर्मा का शव संदिग्ध हालत में उनके घर के रसोई में फंदे से लटका हुआ मिला है जिसके बाद सनसनी फैल गई है । मृतक अभिनेता कई टीवी धारावाहिकों में काम कर चुके हैं ,और मॉडलिंग भी करते थे ।

जानकारी के मुताबिक टीवी अभिनेता और मॉडल समीर शर्मा कल रात मलाड वेस्ट में अपने आवास पर रसोई की छत से लटके मिले।पुलिस ने आत्म हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है ।पुलिस का कहना है कि शव की हालत को देखते हुए ऐसा शक है कि दो दिन पहले आत्महत्या से उनकी मौत हुई है ।

Share this news

Leave a Comment