न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :राज्य के 16 जिले बाढ़ से प्रभावित अब तक 19 की हुई मौत

बिहार/पटना

बिहार में बाढ़ से 1 दर्जन से अधिक जिले बुरी तरह प्रभावित हैं । बाढ़ से अभी तक दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है । मालूम हो की बिहार के दरभंगा, समस्तीपुर ,मधुबनी ,मुजफ्फरपुर ,सिवान ,गोपालगंज सहित कई जिलों में बाढ़ से लोग बुरी तरह प्रभावित हैं और जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है । एक तो कोरोना महामारी ऊपर से बाढ़ ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है ।

बिहार सरकार के आपदा विभाग के मुताबिक बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए NDRF, SDRF सहित 33 टीमों को राज्य के विभिन्न जिलों में तैनात किया गया है।वहीं कुल 16 जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।राज्य सरकार के मुताबिक मरने वालों की संख्या 19 हो गई है और 12,202 लोगों को राहत शिविरों में स्थानांतरित कर दिया गया है ।गौरतलब हो कि मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने भी बुधवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया था और दरभंगा के राहत शिविर में पहुंच कर उन्होंने शिविर में रह रहे लोगों का हाल जाना था ।

Share this news

Leave a Comment