न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश : कोरोना के 47 हजार से अधिक नए मरीज मिले,275 की मौत

देश /डेस्क

देश में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है ।जिसके बाद कई राज्यों के अलग-अलग जिलों में प्रशासन द्वारा रात्रि कर्फ्यू और लॉकडाउन लगा दिया गया है । मालूम हो स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा बुधवार को जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटों में 47 262 नए मरीज मिले हैं ।

जिसके बाद पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,17,34,058 पहुंच चुकी है।वहीं 275 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,60,441 हो गई है।

देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 3,68,457 है और बीमारी से ठीक हुए मामलों की कुल संख्या 1,12,05,160 है।

बता दे की देश में कुल 5,08,41,286 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।






Share this news

Leave a Comment