न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :टेढ़ागाछ प्रखंड के डुमरिया गांव निवासियों को आज भी नसीब नहीं हो पाया है बुनियादी सुविधा

किशनगंज /विजय कुमार साह

टेढ़़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मटियारी पंचायत स्थित वार्ड नम्बर पाँच डुमरिया गांव का हाल बेहाल हैं। गांव के लोग स्थानीय जन प्रतिनिधियों और सरकार से नराज हैं। वकील महतो ,जयप्रकाश महतो,अर्जुन महतो,लालजी महतो,सिकंदर महतो,जीवछ महतो,चनरदेव महतो,अक्षय महतो आदि ग्रामीणों ने बताया कि मजदूर की आवाज को यहां कोई नहीं सुनने वाला है।

लगभग छ:सौ के आसपास अबादी वाले इस गांव को पक्का मकान, पक्की सड़क, पक्की नाली तक नसीब नहीं हुआ है ।आज भी इस गांव के लोग हाट बजार व प्रखंड मुख्यालय पानी पार कर बड़ी मुश्किल से आना जाना करते है।आज तक इस गांव को पक्की सड़क से नहीं जोड़ा सका है।

गांव के लोग जन प्रतिनिधियों पर भेद-भाव का आरोप लगाते हैं।वर्षों से पक्की सड़क व पुल-पुलिया की मांग करके थक गए फिर भी नहीं मिल पाया है सड़क ,बाढ़ से यहाँ के लोगों का फसल हर वर्ष बरबाद हो जाता है घर भस जाता है। एक भी पक्का मकान इस गांव में नहीं है घास फूस का घर बनाकर जीवन जीने को मजबूर हैं यहां के ग्रामीण आज तक इस गांव को स्वच्छ जल पीने के लिए नसीब न हो सका लोग गांव छोड़कर मजदूरी करने हर वर्ष प्रदेश जाने को विवश व लचार हैं।

इस गांव में अगर कोई बिमार पड़ जाऐ तो उसका ईलाज भी भगवान भरोसे होता हैं।क्योंकि दोपहिया या चार पहिया वाहन इस गांव तक पहूंच हीं नहीं पाते हैं कारण जगह-जगह पानी पार करना पडता है पंगडंडी व कच्ची सड़क पर वाहन चलाना दुर्घटना को दावत देना हैं।इस गांव से पक्की सड़क की दूरी लगभग तीन किलोमीटर दूर है।

Share this news

Leave a Comment