न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : अनियंत्रित बाइक गिरी खाई में ,दुर्घटना में 2 युवक गंभीर रूप से घायल

किशनगंज /इरफान

पोठिया प्रखंड अन्तर्गत में शुक्रवार को पिकनिक से बाइक द्वारा लौट रहे दो युवक अर्राबाड़ी स्थित कृषि कॉलेज बांध के निकट तीस फीट नीचे गहरे खाई में गिर गए ।जानकारी के मुताबिक बाइक सहित गिरने से दोनो युवक बुरी तरह जख्मी हो गए है। दोनों युवक संजीद पंडित (15) तथा मुलकीत राम( 20 ) निवासी इन्दरपुर, मालीबस्ती पहाड़ कट्टा थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जाते है ।

दरअसल यह सड़क हादसा शुक्रवार देर संध्या को छत्तरगाछ ओपी क्षेत्र के अर्राबाड़ी स्थित कृषि कलाम कॉलेज बांध के समीप उस समय हुई,जब अर्रा बाड़ी बांध से पिकनिक पर्यटकों को देखकर मुलकीत राम और संजीत पंडित बाइक से घर लौट रहा था। इस दौरण बाइक अनियंत्रित होकर बांध के नीचे गिर गया।और दोनो बुरी तरह लहूलुहान हो गया। फिलहाल दोनों का इलाज छत्तरगाछ रेफ़रल अस्पताल में जारी है।

Share this news

Leave a Comment