बिहार /बक्सर
बिहार में बढ़ते अपराधिक वारदातो के बाद अब पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो चुकी है। और पुलिस के द्वारा लगातार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है ।ताज़ा मामला डुमरांव का है जहां पुलिस ने आनंद विहार होटल के समीप से गुप्त सूचना के आधार पर तीन युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया, जिनकी निशानदेही पर उनके दो अन्य साथी भी पकड़े गए हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के फ़िराक में जुटे थे। हालांकि स्पष्ट रूप से पुलिस मामले में अभी कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।
प्राप्ति जानकारी के अनुसार पकड़े गए युवकों में बक्सर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मित्रलोक कॉलोनी के रहने वाले आरिफ़ हुसैन, गोलू कुमार व सनी कुमार शामिल हैं। शाम को पुलिस को यह सूचना मिली कि आनंद विहार होटल के समीप कुछ युवक जुटे हुए हैं जिनकी गतिविधि संदिग्ध मालूम पड़ रही है। सूचना के बाद पुलिस ने छापेमारी की जिसके बाद हथियार के साथ तीन युवक पकड़े गए, जिनकी तलाशी लेने पर उनके पास से तीन देशी कट्टा तथा छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पकड़े गए युवकों की निशानदेही पर दो और युवकों को हिरासत में लिया गया। सभी से पूछताछ की जा रही है।




























