न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

शराब तस्करी के आरोप में दो महिला व एक पुरुष भेजे गये जेल

डंडखोरा/कटिहार-डंडखोरा पुलिस ने शराब सेवन एवं शराब परिवहन के विरुद्ध अभियान चलाकर दो महिला तथा एक पुरुष तस्कर को देशी शराब के साथ हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।

जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष विजय कुमार महतो ने बताया है कि पुलिस टीम ने भमरैली गांव निवासी राजू शर्मा (45), पिता- स्व.सुरेश शर्मा को 15 लीटर तथा बेचनी देवी (50), पति स्वo गणेश शर्मा एवं राधा देवी (35), पति प्रभाकर शर्मा को 23.5 लीटर देशी शराब के साथ हिरासत में लेकर थाना लाई।

जहां तीनों के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मद्य निषेध कानून को सफल बनाने को लेकर थाना क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है।इस दौरान अपर थानाध्यक्ष अमलेंदु सिंह,एसआई सुनीता कुमारी,बीरेन्द्र यादव सहित पुलिस बल मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Comment