न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

जनता दल यूनाइटेड द्वारा 24 नवंबर को सुशासन दिवस कार्यक्रम का किया जाएगा आयोजन

संवाददाता/किशनगंज

जनता दल यूनाइटेड के द्वारा आगामी 24 नवंबर को पूरे बिहार में सुशासन दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला अध्यक्ष फैसल अहमद के आवास पर स्थित पार्टी कार्यालय में जिला स्तरीय पार्टी पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई ।जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर पार्टी पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है।

उन्होंने बताया कि पूरे बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सम्मान में सुशासन दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा क्योंकि श्री नीतीश कुमार ने राज्य में सुशासन स्थापित करने का कार्य किया है ।

इस मौके पर कई लोगों को पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण करवाई गई और शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया।बैठक में डॉ अब्दुल रशीद मजहरी,बबलू साहा,जय नारायण यादव,अधिवक्ता सत्यप्रकाश,मुहम्मद मिसबाह उद्दीन समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Share this news

Leave a Comment