न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने 6.8 किलोमीटर लंबी रंगापाणी-बागडोगरा साइडिंग लाइन को नियमित माल परिवहन के लिए किया चालू

सिलीगुड़ी जंक्शन पर मालगाड़ियों की दिशा बदलने की प्रक्रिया होगी समाप्त

सागर चंद्रा/ किशनगंज

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने कटिहार मंडल के अधीन आने वाले 6.8 किलोमीटर लंबी रंगापाणी-बागडोगरा साइडिंग लाइन को नियमित माल परिवहन के लिए चालू कर दिया है। इससे इस क्षेत्र में माल की आवाजाही आसान हो गई है और माल ढुलाई कनेक्टिविटी मजबूत हुई है। लंबे समय से बंद पड़े इस लाइन को काफी कम लागत में पुनः चालू किया गया। माल ढुलाई की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए मौजूदा रेल बुनियादी ढांचे का प्रभावी उपयोग किया गया है।

पूर्व मध्य रेलवे से आने वाली और फारबिसगंज होकर एनएफआर में प्रवेश करने वाली ट्रेनों को अब सिलीगुड़ी जंक्शन पर दिशा बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस रिवर्सल को समाप्त करने से ऊर्जा की भी बचत होगी। साथ ही रोलिंग स्टॉक का अनावश्यक ठहराव करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इस नई परिचालन व्यवस्था से एनएफआर को ईसीआर से फारबिसगंज में प्रतिदिन कम से कम 10 ट्रेनें मिल सकेगी। जिसे वारसोई के आगे के गंतव्यों तक भेजा जा सकेगा। इससे माल ढुलाई की क्षमता और परिचालन दक्षता में काफी सुधार होगा, साथ ही ट्रेनों की आवाजाही तेज होगी और रोलिंग स्टॉक का बेहतर उपयोग हो सकेगा।

Share this news

Leave a Comment