न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज:10.45 ग्राम स्मैक के साथ ई रिक्शा चालक गिरफ्तार

सागर चंद्रा/ किशनगंज


गस्त पर निकली टाउन थाने की पुलिस ने 10.45 ग्राम स्मैक के साथ ई रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोतीबाग करबला वार्ड नंबर 5 निवासी मोहम्मद तबरेज उम्र करीब 28 वर्ष पिता शमीम के रूप में की गई है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर मंगलवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


जानकारी के अनुसार गत सोमवार को गस्त पर निकली पुलिस को सिटी तेघरीया रेलवे गुमटी के पास देखकर ई रिक्शा भागने लगा। जिससे पुलिस का शक गहरा गया। पुलिस ने पीछा कर ई रिक्शा को पकड़ लिया। हालांकि ई रिक्शा सवार एक महिला और पुरुष पुलिस को चकमा देकर भाग निकला।

लेकिन पुलिस ने ई रिक्शा चालक तबरेज को दबोच लिया। तलाशी लेने पर ई रिक्शा के पैसा रखने वाले डिक्की से एक सफेद रंग के रूमाल के अंदर काले रंग के पॉलीथीन में लिपटा स्मैक बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Share this news

Leave a Comment