न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

शराब के साथ चार लोग गिरफ्तार, भेजा गया जेल

राहुल कुमार/किशनगंज

जिले में अवैध शराब के कारोबारियों और शराब पीने वालों के खिलाफ उत्पाद विभाग की सख्ती लगातार जारी है। इसी क्रम में, उत्पाद विभाग की टीम ने शहर के रामपुर चेक पोस्ट पर सघन जांच अभियान चलाया।


उत्पाद विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई विभाग के अधिकारियों के नेतृत्व में पूरी मुस्तैदी के साथ की गई। इस जांच अभियान में सहायक अवर निरीक्षक विनोद कुमार, सहायक अवर निरीक्षक शिवपूजन कुमार और सहायक अवर निरीक्षक सत्येंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।


चेकिंग के संदिग्ध वाहनों और लोगों की तलाशी ली। इस कार्रवाई में कुल चार लोगों को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।


उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई से शराब तस्करों और पीने वालों के बीच हड़कंप मच गया है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिले में शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराने के लिए आगे भी इस तरह के छापेमारी और जांच अभियान लगातार जारी रहेंगे। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share this news

Leave a Comment