निसार अहमद /बहादुरगंज
बहादुरगंज स्थित बेनी छठ घाट का निरीक्षण मंगलवार को जिला पदाधिकारी नवीन कुमार, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के द्वारा किया गया।इस दौरान एसडीएम अनिकेत कुमार, बहादुरगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण सरदार, अंचल अधिकारी आशीष कुमार एवं कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने छठ घाट की साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि छठ महापर्व को देखते हुए घाट की साफ-सफाई का कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। घाट पर साफ-सफाई, रोशनी, सुरक्षा एवं अन्य जरूरी व्यवस्थाएं समय रहते दुरुस्त कर ली जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।