न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह को मिला ‘सिंह इज किंग अवार्ड’, समाजसेवा के लिए हुए सम्मानित

संवाददाता: प्रतिनिधि

बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह को समाजसेवा, शिक्षा और सिख धर्म के प्रचार-प्रसार के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में आयोजित 14वें सिख एजुकेशन एंड एक्सीलेंस अवार्ड्स-2026 समारोह में उन्हें प्रतिष्ठित ‘सिंह इज किंग अवार्ड’ से नवाजा गया।

सिख वेलफेयर सोसाइटी, आसनसोल (पश्चिम बंगाल) के तत्वावधान में आयोजित यह सम्मान समारोह रविवार को रवींद्र भवन, आसनसोल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन सोसाइटी के 14 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में किया गया था। इसमें आसनसोल सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, पश्चिम बंगाल एवं निरसा-कुमारधुबी का भी सहयोग रहा।

आयोजकों के अनुसार, लखविंदर सिंह को यह सम्मान सिख धर्म और सिख संगत के लिए बिना किसी पारिश्रमिक के निरंतर सेवा देने तथा शिक्षा एवं सामाजिक कार्यों में उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य लोगों, समाजसेवियों और सिख समाज के प्रतिनिधियों की मौजूदगी रही।गौरतलब हो कि श्री सिंह तख्त श्री पटना साहिब के वरीय उपाध्यक्ष भी है ।

इस अवसर पर श्री सिंह ने सम्मान मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सिख धर्म केवल आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि सेवा, समानता और मानवता का संदेश देता है। समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करना और नई पीढ़ी को शिक्षा एवं अच्छे संस्कारों से जोड़ना ही सच्ची सेवा है।श्री सिंह को को मिले इस सम्मान से किशनगंज के लोगों में भी खुशी का माहौल है।सम्मान प्राप्ति के बाद राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल,गगनदीप सिंह,बलदेव सिंह,लखवीर कौर ने उन्हें बधाई दी है ।

Share this news

Leave a Comment