न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

सॉफ्ट टेनिस टूर्नामेंट में कटिहार जिला को मिला तीसरा स्थान

कटिहार – 11 वी राज्य स्तरीय सॉफ्ट टेनिस टूर्नामेंट में कटिहार जिला सॉफ्ट टेनिस संघ ने भाग लिया। जिसमें कटिहार टीम को टीम इवेंट में बिहार में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। यह जानकारी जिला सॉफ्ट टेनिस संघ के सचिव सतीश कुमार सिंह ने दी। जिला टीम कोच के रूप में श्रीमती मिली कुमारी एवं रिंकी कुमारी मैनेजर को धन्यवाद दिया। जिनके नेतृत्व में टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया ।

पहले भी कटिहार जिला विगत 7 सालों से लगातार तीसरा स्थान ही प्राप्त कर रही है। यह खेल एशियन गेम्स में शामिल है और बिहार सरकार के द्वारा सभी तरह के सुविधा दी जाती है।

इस गेम के द्वारा अब तक छह खिलाड़ी नौकरी प्राप्त कर चुके हैं और प्रत्येक साल सम्मानित समारोह में बिहार सरकार के द्वारा पुरस्कार राशि भी प्रदान की जाती है। इस मौके पर जिला संघ के अभय कुमार मिश्रा, श्रीमती चांदनी कुमारी, जितेंद्र कुमार, मिट्ठू यादव आदि में खुशी व्यक्त किया और बच्चों को और मेहनत करने की प्रेरणा दिये।

Share this news

Leave a Comment