दिघलबैंक/मुरलीधर झा
मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दिघलबैंक में एसएसबी की बी समवाय एवं बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 73.03 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई दिघलबैंक स्कूल के समीप की। उक्त स्थान सीमा स्तंभ संख्या 134 से करीब 600 मीटर की दूरी पर स्थित है। कार्रवाई के दौरान दो संदिग्ध नेपाली नागरिकों को पकड़ा गया, जिनकी पहचान भरत हेमरम एवं रघुवीर ताजपुरिया, दोनों निवासी झापा, नेपाल के रूप में हुई है।
तलाशी के दौरान उनके पास से 73.03 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। बरामद मादक पदार्थ को जब्त करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया। इसके बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित बिहार पुलिस को सौंपने की प्रक्रिया की गई।
12 वी वाहिनी एसएसबी सहायक कमानडेंट मनोज कुमार एवं दिघलबैंक थानाध्यक्ष बिपिन कुमार सिंह द्वारा संयुक्त कार्रवाई से सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार निगरानी और जांच अभियान चलाया जा रहा है।