न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कोचाधामन में 3420 लीटर विदेशी शराब बरामद, ट्रक जब्त

कोचाधामन में 3420 लीटर विदेशी शराब बरामद, ट्रक जब्त

पुलिस की वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई, चालक मौके से फरार

किशनगंज /प्रतिनिधि

किशनगंज जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कोचाधामन थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 3420 लीटर विदेशी शराब बरामद करने में सफलता हासिल किया है। पुलिस ने शराब लदे एक ट्रक को भी जब्त किया है। हालांकि, वाहन चालक पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल की ओर से किशनगंज जिले के कोचाधामन थाना क्षेत्र में शराब की बड़ी खेप आने वाली है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस उपाधीक्षक यातायात राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में कोचाधामन थानाध्यक्ष समेत पुलिस बल ने मोहरमारी स्थित जय बजरंगबली चौक के पास वाहन जांच शुरू की।

इसी दौरान किशनगंज की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक (रजिस्ट्रेशन नंबर NL03AA8874) को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। तलाशी लेने पर ट्रक से विभिन्न ब्रांड की कुल 3420 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई।

इस संबंध में कोचाधामन थाना कांड संख्या 481/2026, दिनांक 16 सितंबर 2026 के तहत बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 की धारा 30(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शराब की खेप के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जांच की जा रही है। साथ ही तस्करी में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।श्री कुमार ने बताया कि शराब तस्करों से अर्जित संपत्ति का भी नियमानुसार पता लगाकर जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में पुलिस उपाधीक्षक यातायात राजेश कुमार सिंह, कोचाधामन थानाध्यक्ष पुनीत इजहार आलम सहित पुलिस पदाधिकारी, जिला आसूचना इकाई और सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

Share this news

Leave a Comment