- हाथ- पांव के टेढ़ापन का सफल इलाज के लिए भी भागलपुर भेजा जा चुका है
- स्क्रीनिंग से लेकर आने-जाने का खर्च सरकार करती है वहन
किशनगंज /प्रतिनिधि
जिले में स्वास्थ्य सुविधा बेहतर करने के लिए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग लोगों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दे रही है| इसी क्रम में जिले के 02 ऐसे बच्चे जिनके दिल में जन्म से ही छेद है ,को इलाज के लिए पटना भेज गया है | सरकार द्वारा “बाल हृदय योजना” के द्वारा ऐसे बच्चों को मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इतना ही नहीं जरूरत होने पर उन्हें सरकारी खर्चे पर अहमदाबाद भेजकर ऑपरेशन भी करवाई जाती है। इसके लिए रविवार को पटना में अहमदाबाद के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा हृदय में छेद से ग्रसित बच्चों की जांच किया जायेगा ।
जांच के लिए जिले से दो बच्चों को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) टीम द्वारा पटना के इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान भेजा गया है। इन दो बच्चों में फरहाना नाज (44 माह ) कोचाधामन एवं सैफुर रहमान (20 माह) दिघलबैंक प्रखंड से है। जो जन्म से ही दिल में छेद की समस्या से ग्रसित हैं। सभी बच्चों को उनके परिजन के साथ पटना भेजा गया है। सभी बच्चों की इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान, पटना में स्क्रीनिंग की गई है।बच्चो को भेजने के दौरान जिला कार्यक्रम प्रबन्धक डॉ मुनाजिम , जिला कार्यक्रम समन्वयक विस्वजित कुमार एवं आरबीएसके के डॉ. ब्रहमदेव शर्मा उपस्थित थे ।
आरबीएसके के तहत 30 रोगों का इलाज किया जाता है –
सिविल सर्जन डॉ. श्री नंदन ने बताया दोनों बच्चों को सफल इलाज के लिए जांच के बाद एम्बुलेंस से पटना भेजा गया है| जहां राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जांच के बाद उसका सफल इलाज किया जायेगा| इसके लिए जिले के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की पूरी टीम धन्यवाद की पात्र है| इसके अलावा 03 बच्चे जो हाथ –पाँव के टेढ़ापन से ग्रसित थे, उन्हें इलाज के लिए भागलपुर जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कोलेज भेजा गया है. वहीं अन्य 03 बच्चो को पटना भेजा जा चुका है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्यक्रम की सफलता के लिए बीमारी के गंभीर होने की स्थिति में उन्हें आवश्यक जांच व इलाज के लिए बड़े अस्पताल रेफर किया जाता है, जहां उनका समुचित इलाज किया जाता है| 18 साल तक के बच्चों को किसी प्रकार की गंभीर समस्या होने पर आईजीआईएमएस, एम्स, पीएमसीएच भेजा जाता है|. राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 0 से 18 साल तक के सभी बच्चों को चार मुख्य समस्याओं पर केंद्रित किया जाता है|. इनमें डिफेक्ट एट बर्थ, डिफिशिएंसी डिसीज, डेवलपमेंट डिले तथा डिसएबिलिटी आदि शामिल हैं|. इससे जुड़ी सभी तरह की बीमारी या विकलांगता को चिह्नित कर इलाज किया जाता है| आरबीएसके के तहत 30 तरह की बीमारियों का इलाज किया जाता है|
‘‘बाल हृदय योजना’’ कार्यक्रम के तहत दी जा रही है सुविधा, स्क्रीनिंग से लेकर आने-जाने का खर्च सरकार करती है वहन:
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया सुशासन के कार्यक्रम (2020-2025) के अन्तर्गत आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय-2 में शामिल ‘‘सबके लिए अतिरिक्त स्वास्थ्य सुविधा’’ अन्तर्गत हृदय में छेद के साथ जन्में बच्चों के निःशुल्क उपचार की व्यवस्था की गयी है. जिसमें स्वीकृत नई योजना ‘‘बाल हृदय योजना’’ कार्यक्रम के तहत ऐसे बच्चों का इलाज किया जाना है । योजना 1 अप्रैल, से लागू है। प्रशांति मेडिकल सर्विसेज एंड रिसर्च फाऊंडेशन राजकोट एवं अहमदाबाद आधारित एक चैरिटेबल ट्रस्ट अस्पताल है तथा इसके द्वारा बाल हृदय रोगियों की पहचान कर मुफ्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। जबकि बच्चों की शुरुआती स्क्रीनिंग से लेकर बच्चों के आने-जाने का खर्च बिहार सरकार वहन करती है।उन्होंने बताया बच्चों में होने वाले जन्मजात रोगों में हृदय में छेद होना एक गंभीर समस्या/बीमारी है। एक अध्ययन के अनुसार जन्म लेने वाले 1000 बच्चों में से 9 बच्चे जन्मजात हृदय रोग से ग्रसित होते हैं, जिनमें से लगभग 25 प्रतिशत नवजात बच्चों को प्रथम वर्ष में शल्य क्रिया की आवश्यकता रहती है।
अपनी जिम्मेदारियों को निभाएं:
आरबीएसके के जिला समन्वयक डॉ. ब्रहमदेव शर्मा ने बताया कोरोना काल में न्यूरल ट्यूबे डीफेक्ट के सफल इलाज के लिए भेजने में आरबीएसके टीम का बहुत बड़ा सहयोग रहा है। जो जिम्मेवारी दी गई थी उसे बखूबी निर्वहन किया गया है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 30 रोगों के इलाज के लिए स्क्रीनिंग के लिए पूरी टीम जिले में मुस्तैदी से कार्यरत है|जिले में बाल हृदय योजना से छह बच्चों को नया जीवनदान मिलेगा। इस योजना के तहत बच्चों को नि:शुल्क सर्जरी के साथ ही आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध करायी जाएगी।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- मुहर्रम पर्व को लेकर जिला शांति समिति की बैठक आयोजित, दिए गए जरूरी निर्देशकिशनगंज/प्रतिनिधि जिला पदाधिकारी नवीन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में मुहर्रम पर्व के अवसर पर जिला शांति समिति की बैठक समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत शांति समिति के … Read more
- पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,अधिकारियों को दिए कई अहम निर्देशपटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को लोक सेवक आवास में पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभागीय योजनाओं, छात्र कल्याण कार्यक्रमों तथा विभिन्न विकासात्मक कार्यों की प्रगति की … Read more
- किशनगंज में लोको पायलट की सूझबूझ से टला हादसाकिशनगंज/प्रतिनिधि शहर के धरमगंज रेलवे गुमटी के समीप मंगलवार को एक रेल हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार गुवाहाटी से दिल्ली जा रही पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (14037) के सामने अचानक रेलवे ट्रैक पर दो गाय आ गईं। … Read more
- किशनगंज:अज्ञात चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना,जेवर और नकदी ले उड़े चोरकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रूईधासा दासपाड़ा में एक बंद घर में बदमाशों ने छह लाख रुपए के गहने सहित नगदी चोरी की घटना को अंजाम दिया। गृहस्वामी अनिकेत कुंदन ने मंगलवार को चोरी की घटना की प्राथमिकी … Read more
- किशनगंज पुलिस ने 13.46 केजी गांजा के साथ एक युवक को किया गिरफ्तारखगड़ा हवाई अड्डा रोड के पास हुई कार्रवाई किशनगंज /प्रतिनिधि जिले में मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किशनगंज पुलिस के द्वारा सोमवार की देर रात्रि को कार्रवाई की गई है। सदर … Read more
- बीयर और अंग्रेजी शराब की पेटियों से लदा वाहन एनएच पर पलटा, चालक फराररणविजय /पौआखाली: पश्चिम बंगाल से बिहार में प्रवेश करते ही पौआखाली थाना क्षेत्र के पेटभरी चौक स्थित एनएच-327ई पर बीयर और अंग्रेजी शराब की पेटियों से लदा डब्लूबी 71बी 5468 निबंधित डाक पीएसीएल लिखा एक वैन अनियंत्रित होने … Read more
- नल-जल, स्वास्थ्य सहित मूलभूत सुविधाओं से आज भी वंचित है रसिया पंचायत का महादलित टोलानल तो लगे हैं, लेकिन पानी नहीं, स्वास्थ्य भवन निर्माण में भूमि विवाद ने फंसाया पेंच रणविजय /पौआखाली: एक ओर राज्य सरकार महादलित मिशन के तहत महादलित टोलों के उत्थान के लिए योजनाओं को धरातल पर उतारने के … Read more
- भारी बारिश से धंसे पुल की हुई मरम्मत, छोटे वाहनों का आवागमन बहाल; स्थायी समाधान की उठी मांगमो मुर्तुजा/ठाकुरगंज (किशनगंज)। बीते दिनों हुई भारी बारिश के कारण ठाकुरगंज-मुरालीगच्छ मुख्य मार्ग पर मानिकपुर के समीप धंसे पुल की प्रशासन द्वारा तत्काल मरम्मत करा दी गई है। मरम्मत के बाद छोटे वाहनों का आवागमन फिर से शुरू … Read more
- सड़क के लिए सड़कों पर उतरे आदिवासी ग्रामीण, बेलवा रामगंज मार्ग 4 घंटे रहा जाम, वाहनों की लगी लंबी कतारग्रामीणों का छलका दर्द, बोले, आजादी के दशकों बाद भी बांस की चचरी पुल के सहारे जिंदगी, हमारे हक की सड़क दूसरी जगह ले जाना अन्याय एमएमजीएसवाई विशेष योजना के तहत प्रस्तावित सड़क मार्ग बदलने का आरोप, अधिकारियों … Read more
- महानंदा नदी में डूबने से 8 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में पसरा मातमठाकुरगंज/किशनगंज: ठाकुरगंज थाना क्षेत्र की बुढ़नई पंचायत के खानकी बोदीभिठा गांव निवासी 8 वर्षीय मासूम मो. सैफ आलम की महानंदा नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। सोमवार से लापता बच्चे का शव घर से लगभग 10 … Read more
- मुहर्रम पर्व को लेकर ठाकुरगंज थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपीलमो मुर्तुजा/ठाकुरगंज, किशनगंज। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को ठाकुरगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नवपदस्थापित थानाध्यक्ष अंजय अमन ने की। … Read more
- मोहर्रम पर्व शांतिपूर्वक तथा भाइचारे के साथ मनाने को लेकर जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजितकटिहार–जिले में मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्वक तथा भाइचारे के साथ मनाने को लेकर जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित की गई। जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी तथा आरक्षी अधीक्षक परिचय कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में … Read more
- समेली में पंचायत समिति की सामान्य बैठक आयोजित,विकास योजनाओं की हुई समीक्षासमेली /कटिहार- प्रखंड मुख्यालय सभागार में मंगलवार को पंचायत समिति की सामान्य बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत समिति की प्रमुख अनुकंपा कुमारी ने की। बैठक में प्रखंड क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी … Read more
- KatiharNews:बोरवा धार में डूबने से किशोर की मौत,परिवार में मचा कोहरामबरारी /कटिहार – बरारी प्रखंड के रौनियां पंचायत के वार्ड संख्या 13 स्थित गौरीडीह गांव के मुशहरी टोला निवासी राजीव ऋषि (17) की बोरवा धार के पानी में डूबने से मौत हो गई।घटना के बाद परिजनों में कोहराम … Read more
- हवनकुंड में पूर्णाहुति देकर 24 प्रहरीय हरिनाम संकीर्तन का हुआ समापनडंडखोरा/कटिहार–प्रखंड क्षेत्र के रायपुर पंचायत के नवादा चौक पर आयोजित चौबीस प्रहरीय रामनाम संकीर्तन का सफल आयोजन किया गया।मुखिया आलोक चौहान के नेतृत्व ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम क्षेत्र के लिए मिशाल साबित हुआ। कार्यक्रम स्थल … Read more
- घूसखोरी के आरोप में पिंढाल पंचायत के राजस्व कर्मचारी निलंबितआरोप की सत्यता की जांच के लिए त्रिसदस्यीय कमिटि गठित एक सप्ताह में विस्तृत जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का जिला पदाधिकारी ने दिये निर्देश कटिहार – सुबे के राज्य सरकार की राजस्व विभाग में जनसाधारण के काम पारदर्शी, … Read more
- महापौर ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्या,समाधान को लेकर दिए निर्देशकटिहार – नगर निगम के कार्यालय कक्ष में महापौर ऊषा देवी अग्रवाल की ओर से जनता दरबार का आयोजन किया गया। महापौर ने अपने कार्यालय कक्ष में आये सभी 42 फरियादियों की समस्या सुनी। महापौर के द्वारा सभी … Read more
- निर्धारित अवधि में लक्ष्य की करें प्राप्ति–डीएम,जिला समन्वय समिति की बैठक में हुई विभागीय कार्यों की समीक्षाकटिहार–समाहरणालय स्थित सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समन्वय समिति की समीक्षात्मक बैठक का आयोजित किया गया। जिसमें सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी विकासात्मक योजनाओं के लिए प्राप्त लक्ष्य के विरुद्ध उपलब्धि,शत – प्रतिशत लक्ष्य … Read more
- कृषि में नवीन तकनीक अपनाकर किसान होगें सशक्त – डॉ दुनिया राम सिंहकटिहार – बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर भागलपुर के कुलपति डॉ दुनिया राम सिंह मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र कटिहार का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न प्रशिक्षण, अग्रिम … Read more
- बारसोई बुनियाद केंद्र में ई-ट्राइसाइकिल वितरण कार्यक्रम,अव्यवस्था देख भड़के विधायक प्रतिनिधिबारसोई /कटिहार – बारसोई स्थित बुनियाद केंद्र में मंगलवार को दिव्यांगजनों के बीच इलेक्ट्रॉनिक ट्राइसाइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुल 18 लाभुकों को ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई जानी है, जिसमें प्रथम चरण में 10 दिव्यांगजनों के बीच ट्राइसाइकिल … Read more
- भव्य कलश शोभायात्रा के साथ नवनिर्मित शिव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा शुरू,उमड़ा जनसैलाबफलक/कटिहार – प्रखंड के पिरमोकाम पंचायत स्थित वार्ड संख्या-9 चंदवा गांव में मंगलवार को नवनिर्मित शिव मंदिर की प्राण- प्रतिष्ठा को लेकर भक्ति का माहौल छा गया।इस पावन अवसर पर 1001 कुंवारी कन्याओं और महिलाओं के द्वारा एक … Read more
- एक रोजा ताजदारे कर्बला कॉन्फ्रेंस में इमाम हुसैन की कुर्बानी पर डाला गया प्रकाशकटिहार – शहर के दुर्गापुर मोहल्ला वार्ड संख्या-31 में मंगलवार को एक दिवसीय ताजदारे कर्बला कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हाफिज शाहिद अशरफी द्वारा पाक कुरान की तिलावत से हुआ। इस अवसर पर शायरे इस्लाम … Read more
- स्वतंत्र भारत की अखंडता और एक राष्ट्र, एक संविधान के संकल्प को लेकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना जीवन समर्पित किया – भाजपाआस्थापूर्वक मनाया गया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस कटिहार – भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज राय के अध्यक्षता में कोढ़ा विधानसभा के कोलासी मंडल में जिला परिषद अध्यक्ष सह पंचायती राज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रश्मि … Read more


























